द देवरिया न्यूज़,देवरिया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावट पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को देवरिया नगर क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान दूध, दही, पनीर और सॉस सहित 7 खाद्य नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए, जबकि विभिन्न कमियां मिलने पर कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए।
यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश तथा जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-11 हितेन्द्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।
दूध और दही के नमूने लिए गए
जांच अभियान के दौरान टीम ने नगर क्षेत्र में बाहर से आने वाली दुग्ध कंपनियों के विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। मदर डेयरी से दो दूध और एक दही का नमूना जांच के लिए लिया गया। वहीं, टैंकर के माध्यम से दूध की आपूर्ति करने वाली तनु डेयरी से संदेह के आधार पर दो दूध के नमूने संग्रहित किए गए।
पिज्जा और फास्ट फूड प्रतिष्ठानों की भी हुई जांच
शासन के निर्देश पर टीम ने पिज्जा, बर्गर, सैंडविच और मोमोज तैयार करने एवं बेचने वाले प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया। डोमिनोज पिज्जा (सलेमपुर रोड) और यूएस पिज्जा (न्यू कॉलोनी) में निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों से संबंधित कमियां मिलने पर संचालकों को सुधार नोटिस जारी किया गया।
एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिले, मौके पर कराए गए नष्ट
यूएस पीएफसी पिज्जा एंड फ्राइड चिकन, भटवलिया चौराहा पर निरीक्षण के दौरान वेज और नॉन-वेज खाद्य पदार्थ एक साथ रखे हुए पाए गए। इसके अलावा एक्सपायरी और खराब खाद्य सामग्री भी मिली, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया।
प्रतिष्ठान से सॉस और पनीर के नमूने भी जांच के लिए लिए गए तथा संचालक को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सुधार नोटिस जारी किया गया।
टीम में शामिल रहे ये अधिकारी
इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेम चन्द्र, श्रीराम यादव, घनश्याम वर्मा, राम सिंगार यादव, राजू पाल और नेहा त्रिपाठी शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और मानकों के उल्लंघन के खिलाफ आगे भी नियमित जांच अभियान जारी रहेगा।
इसे भी पढ़ें : जौहर विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रस्तावित ध्वस्तीकरण कार्रवाई का सपा ने किया विरोध, देवरिया में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
➤ You May Also Like





Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































![Houthi rebels' [attack on] Saudi Arabia](https://thedeoria.news/wp-content/uploads/2026/07/GHF-2.webp)






