द देवरिया न्यूज़,देवरिया : जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति, जिला वन एवं पर्यावरण समिति, पशुपालन विभाग तथा विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, पशुपालन विभाग की योजनाओं और विकास परियोजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से आम जनता तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, तन्मयता और जवाबदेही के साथ करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्वच्छता संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को केवल औपचारिकता न समझा जाए, बल्कि इसे जनभागीदारी से जोड़कर स्थायी परिणाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
जिला वन एवं पर्यावरण समिति की समीक्षा के दौरान डीएम ने वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक पौधरोपण सुनिश्चित करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।
पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान विभागीय योजनाओं की प्रगति, पशु टीकाकरण, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने पशुपालन से जुड़े लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा विभागीय सेवाओं में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों से चल रही परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों और विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने तथा गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने कई योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाकर जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
➤ You May Also Like

























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देवरिया : विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम मधुसूदन हुल्गी”