Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: यूजीसी रेग्युलेशन 2026 के विरोध में वाहन जुलूस, सांसद आवास पर प्रदर्शन

Published on: February 15, 2026
Deoria UGC Regulation 2026

द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया में यूजीसी रेग्युलेशन 2026 के विरोध में समान न्याय संघर्ष समिति ने शनिवार को वाहन जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस जिले के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के बरपार स्थित आवास तक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।

समिति के पदाधिकारियों का आरोप है कि संसद में यूजीसी रेग्युलेशन के खिलाफ पर्याप्त रूप से आवाज नहीं उठाई जा रही है। उनका कहना था कि प्रस्तावित नीति से छात्रों के भविष्य पर असर पड़ सकता है। प्रदर्शनकारियों ने जनप्रतिनिधियों से छात्रों के हित में स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की।

सांसद आवास पर प्रदर्शन के दौरान शशांक मणि त्रिपाठी मौजूद नहीं थे। बताया गया कि वह संसद सत्र के चलते दिल्ली में हैं। समिति ने चेतावनी दी कि मांगों पर ध्यान न दिए जाने की स्थिति में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

कई मार्गों से गुजरा जुलूस

वाहन जुलूस की शुरुआत चंडिका छात्रावास क्षेत्र से हुई। यहां कार्यकर्ता एकत्र हुए और कार्यक्रम की शुरुआत के बाद रैली बैतालपुर, बरारी, बरपार, गौरी बाजार, रुद्रपुर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों से होकर पुनः चंडिका पहुंचकर समाप्त हुई। जुलूस में नित्यानंद उपाध्याय, बंटी सिंह, रवि प्रकाश मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, सचिता सिंह राणा, आनंद श्रीवास्तव, सोनू, धर्मेंद्र तिवारी, अमित तिवारी, सौरभ तिवारी, भानु ओंकार सिंह, बलविंदर समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

आगे की रणनीति पर चर्चा

जुलूस के समापन के बाद चंडिका छात्रावास में बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। समिति ने प्रस्तावित महापंचायत में बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!