Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

मोदीनगर में रिटायर्ड फौजी के घर से 42 प्रतिबंधित कारतूस बरामद, पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज

Published on: February 10, 2026
Retired army man's house in Modinagar
द देवरिया न्यूज़,गाजियाबाद। गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में एक रिटायर्ड फौजी के घर से 42 प्रतिबंधित कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया है। यह मामला मोदीनगर के निवाड़ी रोड स्थित राजाकुंज कॉलोनी का है, जहां रिटायर्ड सैन्यकर्मी की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कारतूस बरामद किए। घरेलू विवाद और मारपीट के आरोपों के बीच सामने आए इस मामले ने पुलिस को भी चौंका दिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान आदेश कुमार के रूप में हुई है, जो वर्ष 1988 में जाट रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। उन्होंने 2009 में सेना की नौकरी छोड़ी थी, इसके बाद 2011 से 2015 तक डिफेंस सिक्योरिटी कोर में तैनाती रही। सेवा से पूरी तरह अलग होने के बाद वह मोदीनगर में पत्नी कविता और बच्चों के साथ रहने लगे। पारिवारिक विवाद बढ़ने के कारण बीते कुछ समय से वह मेरठ में अपनी बहन के घर रह रहे थे, जबकि पत्नी और बच्चे मोदीनगर में ही रह रहे हैं।

आदेश कुमार की पत्नी कविता ने आरोप लगाया है कि सेना में नौकरी के दौरान उनके पति ने प्रतिबंधित कारतूस चोरी कर लिए थे और उन्हें घर में छिपाकर रखा था। कविता के अनुसार, एक दिन उन्हें ये कारतूस एक मौजे में लिपटे हुए मिले। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने जांच के दौरान आदेश कुमार के एक बक्से से कुल 42 कारतूस बरामद किए। इनमें 7.62 एमएम के 35 कारतूस, 9 एमएम के 5 कारतूस, 12 एमएम के 2 कारतूस और 5.56 एमएम का एक खोखा शामिल है। सभी कारतूस जब्त कर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

कविता ने यह भी आरोप लगाया कि पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने कमिश्नरेट कार्यालय में जाकर उन पर झूठा आरोप लगाया कि कविता ने आदेश कुमार का लाइसेंसी हथियार अपने पास रख लिया है। कविता का कहना है कि कारतूस मिलने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी बरेली स्थित रेजिमेंट के अधिकारियों को भी दी थी, लेकिन वहां से उन्हें स्थानीय पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई।

एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पत्नी की तहरीर के आधार पर आरोपी रिटायर्ड फौजी आदेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कारतूस कहां से लाए गए और इन्हें घर में रखने का उद्देश्य क्या था।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Tragic accident in Basti

बस्ती में दर्दनाक हादसा: पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाया 15 वर्षीय बेटा, कुछ घंटों में दोनों ने तोड़ा दम

Ram Mandir donation irregularity case

राम मंदिर दान गड़बड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, पहले अर्जेंसी पत्र देने को कहा

Iran on the Strait of Hormuz

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा दावा, विदेश मंत्री बोले- नियंत्रण हमारे पास; अमेरिका से वार्ता की तैयारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!