Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गो-तस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार

Published on: August 4, 2025
Police chief in Deoria
द देवरिया न्यूज़ : रामपुर कारखाना पुलिस ने रविवार को गो-हत्या निवारण अधिनियम के एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। एसपी विक्रांत वीर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। सीओ नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नन्हे पासवान नामक अभियुक्त को देवरिया मोड़ हेतिमपुर के पास से गिरफ्तार किया। नन्हे पासवान मोहनपट्टी टोला नौतन हथियागढ़, थाना रामपुर कारखाना का निवासी है। वह लंबे समय से गोवध और पशु क्रूरता अधिनियम से जुड़े मामले में फरार चल रहा था।
पुलिस जांच में पता चला है कि अभियुक्त के खिलाफ जनपद कुशीनगर और देवरिया के विभिन्न थानों में कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में गो-हत्या निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, मारपीट, धमकी और ट्रैफिक दुर्घटना से हुई मौत जैसी धाराएं शामिल हैं। इस सफल अभियान में थाना रामपुर कारखाना के उपनिरीक्षक नीरज सिंह यादव, कांस्टेबल सुशील कुमार यादव, कांस्टेबल विमलेश कुमार यादव और कांस्टेबल संतोष कुमार यादव की प्रमुख भूमिका रही। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश गया है।

इसे भी पढ़े : गला रेतकर बच्चे की दी बलि, देवरिया में तंत्र-मंत्र के आरोप में कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria DM visits Pathardeva CHC

देवरिया: पथरदेवा CHC का DM ने किया औचक निरीक्षण, अधिकांश कर्मचारी मिले गैरहाजिर; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

Deoria Baghauchghat police

देवरिया : बघौचघाट पुलिस ने छितौनी गांव के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा, चोरी के मामले में थे वांछित

Deoria DM Fake ID

देवरिया DM के नाम से बनी फेक सोशल मीडिया ID, मैसेंजर पर लोगों से मांगे रुपए; पुलिस ने शुरू की जांच

Deoria District Jail

देवरिया जिला कारागार का DM-SP ने किया औचक निरीक्षण, महिला बंदियों के बच्चों के लिए पौष्टिक आहार और टीकाकरण पर जोर

Deoria Through mule bank accounts

देवरिया: म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी का खेल, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार; 24 पर केस

Deoria 'Har Ghar Tiranga' in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारी तेज, भाजपा मंडल की बैठक में बनी रणनीति

1 thought on “देवरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गो-तस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार”

Leave a Reply

error: Content is protected !!