Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

नेट सेशन में चोटिल हुए ऋषभ पंत, वनडे सीरीज से बाहर; गिल-गंभीर के रवैये पर भड़के फैंस

Published on: January 12, 2026
Rishabh Pant got injured in the net session
द देवरिया न्यूज़,वडोदरा। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं। शनिवार को वडोदरा में नेट सेशन के दौरान गेंद पसली में लगने से पंत साइड स्ट्रेन का शिकार हो गए। इसके बाद बीसीसीआई ने उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर कर दिया और उनकी जगह ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया है। जुरेल 11 जनवरी से शुरू हो रही सीरीज के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे।
घटना के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पंत दर्द से कराहते हुए जमीन पर लेटे नजर आ रहे हैं। वीडियो में कप्तान शुभमन गिल, हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर कुछ दूरी पर खड़े बातचीत करते दिख रहे हैं। इस दृश्य को देखकर क्रिकेट फैंस नाराज हो गए और सोशल मीडिया पर तीनों को निशाने पर लिया जा रहा है।

कैसे लगी पंत को चोट

टीम इंडिया बीसीए स्टेडियम के ग्राउंड-बी पर अभ्यास कर रही थी। हालिया खराब फॉर्म के चलते पंत अतिरिक्त बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे थे। इसी दौरान थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट की एक तेज गेंद उनकी पसली में जा लगी। गेंद लगते ही पंत दर्द से कराहने लगे और नेट्स के पास ही जमीन पर लेट गए।
मेडिकल स्टाफ और साथी खिलाड़ी तुरंत उनके पास पहुंचे और प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद पंत को मैदान से बाहर ले जाया गया और जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। स्कैन रिपोर्ट में दाहिने हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव और चोट की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें पूरी सीरीज के लिए अनफिट घोषित कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, पंत को कुछ दिनों तक पूरी तरह आराम करना होगा।

सोशल मीडिया पर नाराजगी

वायरल वीडियो में पंत के घायल होने के दौरान गिल, गंभीर और अगरकर का बातचीत में व्यस्त रहना फैंस को रास नहीं आया। कई यूजर्स ने इसे असंवेदनशील रवैया बताया। एक फैन ने लिखा कि कप्तान और कोच को खिलाड़ी की हालत देखने की भी फिक्र नहीं थी, जबकि दूसरा यूजर बोला कि यह दृश्य बेहद निराशाजनक है।
पंत की गैरमौजूदगी में अब ध्रुव जुरेल पर जिम्मेदारी होगी कि वे विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में टीम को मजबूती दें, जबकि फैंस पंत की जल्द वापसी की दुआ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : पूर्व डीजीपी संजय पांडे पर गंभीर आरोप, फडणवीस और शिंदे को ULC घोटाले में फंसाने की साजिश का दावा


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

'School Chalo Abhiyan' in Deoria

देवरिया में ‘स्कूल चलो अभियान 2026-27’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ, जन-जागरूकता रैली को विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने दिखाई हरी झंडी

Land worth ₹100 crore in Sambhal

संभल में 100 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले की जांच तेज, पूर्व ईओ की गिरफ्तारी के बाद कई अधिकारी जांच के दायरे में

PM Modi and the Japanese Prime Minister

पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री सनाए तकाइची की मुलाकात, भारत-जापान संबंधों को नई मजबूती देने पर बनी सहमति

BrahMos missile sold to UAE

UAE को ब्रह्मोस मिसाइल बेच सकता है भारत, रक्षा साझेदारी को मिलेगा नया आयाम

Indians in the Dubai Duty-Free draw

दुबई ड्यूटी फ्री ड्रॉ में भारतीयों की चमकी किस्मत, केरल के दो प्रवासियों ने जीते 9.5-9.5 करोड़ रुपये

Celebrated with great fanfare in Deoria.

देवरिया में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, पथरदेवा में प्रियांशु राज यादव के नेतृत्व में निकली ‘उम्मीदों की पदयात्रा’

Leave a Reply

error: Content is protected !!