Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: दो जगहों पर पुलिस ने गोवंश तस्करी का किया भंडाफोड़, 9 पशु बरामद

Published on: September 10, 2025
Deoria At two places
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया में पुलिस ने गोवंश तस्करी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। बरियारपुर और बघौचघाट थाना पुलिस की कार्रवाई में कुल 9 गोवंशीय पशु बरामद किए गए हैं। दोनों ही मामलों में वाहन जब्त कर मुकदमा दर्ज किया गया है। 9 सितंबर को बरियारपुर थाना पुलिस ने आमघाट पुलिया के पास एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की। वाहन से 3 गोवंशीय पशु बरामद हुए। मौके से आरोपी अभय कुशवाहा, निवासी खुखुन्दु (देवरिया), को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि पशुओं को बिहार ले जाया जा रहा था।
इसी दिन बघौचघाट थाना पुलिस ने मलवाबर टोला गुलरबग्गा क्षेत्र से एक और पिकअप वाहन को पकड़ा। इसमें 6 गोवंशीय पशु लदे थे। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। दोनों मामलों में पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। बरामद पशुओं को निकटवर्ती गौशालाओं में भेजा गया है, जबकि दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़े : देवरिया: शिक्षा विभाग में रिश्वतखोरी का खुलासा, अनुचर 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Traffic at the roadways bus station

देवरिया : रोडवेज बस स्टेशन पर यातायात आरक्षी और परिचालक में विवाद, सिपाही लाइन हाजिर

Deoria Tarkulwa police investigate showroom theft.

देवरिया : तरकुलवा पुलिस ने शोरूम से चोरी हुई पांच नई बाइक बरामद कीं, चार आरोपी व एक बाल अपचारी गिरफ्तार

Received a death certificate instead of a birth certificate.

जन्म प्रमाण पत्र की जगह मिला मृत्यु प्रमाण पत्र, बेटे को ‘जिंदा’ साबित करने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहा पिता

12 of PM Modi's national service

पीएम मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण, देशभर में भाजपा नेताओं ने की पूजा-अर्चना

Service, Governance, Good Governance, and Respect

‘सेवा, सरकार, सुशासन एवं सम्मान’ सेमिनार में शामिल हुए विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Attended the Shri Ram Katha in Lucknow.

लखनऊ में श्रीराम कथा में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से सुनी रामकथा

Leave a Reply