Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

सोमनाथ स्वाभीमान पर्व से पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले– तुष्टिकरण की ताकतों ने कट्टरपंथ के आगे टेके घुटने

Published on: January 12, 2026
PM from Somnath Swabhiman festival
द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ में आयोजित स्वाभीमान पर्व के दौरान इशारों-इशारों में कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों ने हमेशा कट्टरपंथी ताकतों के सामने घुटने टेके हैं। जब सरदार वल्लभभाई पटेल ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निमाण का संकल्प लिया था, तब भी उन्हें रोकने की कोशिश की गई थी।
सोमनाथ में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुर्भाग्य से आज भी देश में वही ताकतें सक्रिय हैं, जिन्होंने कभी सोमनाथ के पुनर्निर्माण का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि आज तलवारों की जगह दूसरे कुत्सित तरीकों से भारत के खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं। ऐसे में देश को और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। हमें शक्तिशाली बनना होगा, एकजुट रहना होगा और हर उस ताकत को परास्त करना होगा जो देश को बांटने की कोशिश कर रही है।
पीएम मोदी ने जामनगर के महाराज दिग्विजय सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि जब देश अपनी आस्था, जड़ों और विरासत से जुड़ा रहता है, तब उसकी सभ्यता और संस्कृति की नींव और मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि 1951 में जब तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन में शामिल हुए थे, तब भी इस पर आपत्ति जताई गई थी। उस समय सौराष्ट्र के जामनगर के महाराज दिग्विजय सिंह आगे आए और इस ऐतिहासिक फैसले का समर्थन किया।
प्रधानमंत्री ने उस दौर की घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि 11 मई 1951 को सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन हुआ था। उस समय प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इस समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के कार्यक्रम में शामिल होने पर आपत्ति जताते हुए उन्हें पत्र भी लिखा था। पीएम मोदी ने कहा कि उस समय कुछ लोगों ने इस विरोध का खुलकर समर्थन किया, जिसे बाद में राजनीति में भी भुनाया गया।
प्रधानमंत्री के इस बयान को कांग्रेस पर सीधा राजनीतिक हमला माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने इतिहास के उदाहरणों के जरिए मौजूदा हालात पर भी संदेश देने की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें : देवरिया मजार विवाद: नक्शा स्वीकृति का कोई सबूत नहीं दे सका मजार पक्ष, सोमवार को आएगा कोर्ट का फैसला


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!