Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: ठंड और कोहरे के बीच पथरदेवा नगर पंचायत ने रेन बसेरा व्यवस्था की सक्रिय

Published on: December 18, 2025
Deoria Amidst cold and fog

द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया जिले की आदर्श नगर पंचायत पथरदेवा के वार्ड नंबर 10 में बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने रेन बसेरा की व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय कर दी है। इस रैन बसेरे में बाहर से आने वाले यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय जरूरतमंद लोगों के लिए भी रात में सुरक्षित और गर्म माहौल में ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

रेन बसेरे में कुल 12 तख्त लगाए गए हैं, जिन पर बिस्तर के साथ रजाई, तकिया और गर्म कंबल की व्यवस्था की गई है, ताकि ठंड से लोगों को राहत मिल सके। रेन बसेरा परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और बिस्तरों व कंबलों की नियमित रूप से जांच व व्यवस्था की जा रही है।

नगर पंचायत के चेयरमैन क्रांति सिंह ने बताया कि ठंड बढ़ते ही रेन बसेरा से जुड़ी सभी सुविधाओं को सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यहां रजाई, तकिया और कंबल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, जिससे किसी भी जरूरतमंद को ठंड में परेशानी न हो।

उन्होंने आगे बताया कि बाहर से आने वाले यात्री और वे स्थानीय लोग, जिनके पास रहने की स्थायी व्यवस्था नहीं है, वे निःसंकोच रेन बसेरे में शरण ले सकते हैं। नगर पंचायत का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो।

नगर पंचायत प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जैसे-जैसे ठंड और बढ़ेगी, रेन बसेरा की सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि कोई भी यात्री या जरूरतमंद व्यक्ति आदर्श नगर पंचायत पथरदेवा के रेन बसेरे में बेझिझक रात गुजार सकता है।


इसे भी पढ़ें : यूपी में बुजुर्गों को बड़ी राहत: बिना आवेदन अपने आप मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन, खाते में आएंगे 1000 रुपये


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!