Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ रैली पर सियासी घमासान, राजद ने उठाए सवाल, भाजपा और आप का पलटवार

Published on: December 15, 2025
Politician on Congress' 'vote theft' rally

द देवरिया न्यूज़,दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस की ओर से आयोजित विशाल रैली को लेकर सियासी प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। इस रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि असली मुद्दा निष्पक्ष चुनाव का है, लेकिन उससे ध्यान भटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की इसमें सक्रिय भूमिका होनी चाहिए। झा ने बिहार चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि उस दौरान हुए वित्तीय लेन-देन यह संकेत देते हैं कि किसी न किसी तरीके से वोटों में गड़बड़ी की कोशिश की गई थी।

वहीं, कांग्रेस की रैली पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह रैली पूरी तरह से विफल साबित होगी। हुसैन के मुताबिक, कांग्रेस अपने ही कर्मों का फल भुगत रही है और यह बात पार्टी अच्छी तरह जानती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ईवीएम, एसआईआर और चुनाव आयोग पर दोष मढ़कर अपनी नाकामी छिपाना चाहती है। हुसैन ने कहा कि कांग्रेस नेता खुद अपनी पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं और इन्हीं सवालों से ध्यान हटाने के लिए यह रैली की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रैली में भीड़ जुटाने से कुछ हासिल नहीं होगा। भाजपा नेता ने याद दिलाया कि दिल्ली की जनता ने कांग्रेस को शून्य पर पहुंचा दिया था और बिहार में भी पार्टी को महज छह सीटों पर संतोष करना पड़ा था।

भाजपा सरकार को बताया ‘वोट चोरी की सरकार’

दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई रैली को लेकर ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र को बंधक बना लिया गया है और मौजूदा भाजपा सरकार ‘वोट चोरी की सरकार’ है। लल्लू ने कहा कि राहुल गांधी ने विभिन्न राज्यों में प्रेस वार्ता कर एक-एक वोटर और बूथ से जुड़ी जानकारी देश और मीडिया के सामने रखी है। उनके अनुसार, भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर तानाशाही की ओर बढ़ रही है।

आप ने कांग्रेस से उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस की रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे किसी भी जन-जागरूकता अभियान के लिए शुभकामनाएं देते हैं, लेकिन कांग्रेस के रुख पर सवाल भी खड़े किए। उन्होंने कहा कि जिस दिल्ली में कांग्रेस आज वोट चोरी के मुद्दे पर बड़ी रैली कर रही है, उसी दिल्ली में एक साल पहले जब वोट चोरी के आरोप लगे थे और आम आदमी पार्टी के नेता सबूत सामने रख रहे थे, तब कांग्रेस पूरी तरह चुप थी। भारद्वाज ने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी दिल्ली में वोट चोरी के मुद्दे पर खुलकर बात करेंगे या उससे बचेंगे। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी इस मुद्दे से बचते हैं, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि कांग्रेस का पूरा नैरेटिव देश के लिए नहीं, बल्कि अपनी पार्टी के लिए है।


इसे भी पढ़ें : देवरिया जेल में बंद पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, आंखों में सूजन और सिर दर्द की शिकायत


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!