Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में मुठभेड़ के बाद दो शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Published on: July 11, 2025
Deoria me muthbhed ke

देवरिया ज़िले के खुखुंदू थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात पुलिस और चेन स्नैचरों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एक बदमाश को पुलिस की गोली लगी, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मगहरा-मुसैला मार्ग पर दोघड़ा गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध बदमाश इलाके में सक्रिय हैं। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने एक बदमाश, विश्वजीत को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दूसरा बदमाश, अभिषेक निषाद भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग भी की।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें अभिषेक के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। मौके पर एडिशनल एसपी अरविंद वर्मा, सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में खुखुंदू में दो, चौरीचौरा और कोतवाली क्षेत्र में एक-एक चेन स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की चेन, नकदी और हथियार भी बरामद किए हैं।

एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि दोनों आरोपी पेशेवर चेन स्नेचर हैं और इनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मुख्य बिंदु:

  • देवरिया के खुखुंदू में पुलिस और चेन स्नेचरों के बीच मुठभेड़

  • दो बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

  • चेन, नकदी और असलहा बरामद

  • बदमाशों ने कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Service, Governance, Good Governance, and Respect

‘सेवा, सरकार, सुशासन एवं सम्मान’ सेमिनार में शामिल हुए विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Hero's new Super Splendor in Tarkulwa

तरकुलवा में हीरो की नई सुपर स्प्लेंडर 125cc एक्सटेक 2.0 लॉन्च, ग्राहकों में दिखा उत्साह

Family members were sleeping on the roof.

छत पर सो रहे थे परिवार के सदस्य,चोरों ने 20 लाख के जेवर और 88 हजार नकदी उड़ाई

on the pretext of curing his son

बेटे को ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी ओझा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

In Deoria from today till 10th June

देवरिया में आज से 10 जून तक होगी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा, 12 केंद्रों पर हर पाली में 4992 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Development Environment in Pathardeva

पथरदेवा में विकास, पर्यावरण और जनसेवा के कई कार्यक्रमों में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, 23.95 करोड़ की लागत वाले सेतु का किया शिलान्यास

Leave a Reply