Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

आंखों के इलाज के लिए अस्पताल शिफ्ट होंगे इमरान खान, सरकार ने किया ऐलान

Published on: February 16, 2026
hospital for eye treatment

द देवरिया न्यूज़,इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 32 महीने बाद जेल से बाहर लाया जा सकता है। हालांकि उन्हें किसी मुकदमे में राहत नहीं मिली है, बल्कि आंखों के इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। शहबाज शरीफ सरकार में मंत्री डॉक्टर तारिक फजल चौधरी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और अन्य विपक्षी दल इमरान खान की सेहत को लेकर संसद भवन में प्रदर्शन कर रहे हैं। जियो टीवी के अनुसार, सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने पहले ही आश्वासन दिया था कि इमरान का इलाज आंखों के विशेषज्ञों की देखरेख में कराया जाएगा। इसके बावजूद विपक्ष का विरोध जारी रहा।

मेडिकल बोर्ड बनाने का निर्णय

तारिक फजल चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल स्थानांतरित करने और एक मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार इंसानियत और कानून को प्राथमिकता देती है। हर कैदी को कानून के अनुसार चिकित्सा सुविधा देना सरकार की जिम्मेदारी है और इसे पूरा किया जाएगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और इस पर किसी तरह का प्रोपेगैंडा या राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश से बचना चाहिए।

पीटीआई की शर्तें

इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने स्पष्ट किया है कि परिवार और उनके निजी डॉक्टरों की मंजूरी के बिना उन्हें किसी अस्पताल में शिफ्ट नहीं किया जाना चाहिए। पार्टी ने मांग की है कि जांच कम से कम परिवार के किसी सदस्य की मौजूदगी में हो और उनके निजी चिकित्सकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। पीटीआई ने चेतावनी दी है कि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी छिपाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आंखों की रोशनी को लेकर चिंता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान की एक आंख की लगभग 85 प्रतिशत रोशनी जा चुकी है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वकील सलमान सफदर, जिन्हें एमिकस क्यूरी नियुक्त किया गया था, ने जेल में इमरान से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर रिपोर्ट अदालत को सौंपी है। इमरान खान की सेहत को लेकर पाकिस्तान की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Leave a Reply

error: Content is protected !!