Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रश्नपत्रों की दूसरी खेप पहुंची

Published on: February 15, 2026
Deoria Preparations for UP board exam

द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया में 18 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से प्रश्नपत्रों की दूसरी खेप कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में पहुंच गई।

प्रश्नपत्रों को शहर स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के मुख्य स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। इससे पहले पहली खेप भी यहां पहुंच चुकी थी, जिसे आरक्षित प्रश्नपत्रों के रूप में रखा गया है। दूसरी खेप का उपयोग सीधे परीक्षा में किया जाएगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रशासन ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्रों को विषयवार अलग-अलग कक्षों में व्यवस्थित कर सील कर दिया गया है। बिना अनुमति प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और सुरक्षा कर्मियों की विशेष टीम दिन-रात तैनात है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

174 परीक्षा केंद्र, लाखों कॉपियां उपलब्ध

जिले में इस वर्ष कुल 174 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हजारों छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा संचालन के लिए पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया से केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं और अन्य सामग्री भेजी जा रही है। बोर्ड परीक्षा के लिए करीब पांच लाख कॉपियां उपलब्ध कराई गई हैं, जिन्हें परीक्षा केंद्रों के कर्मचारी अपने आवंटन के अनुसार प्राप्त कर रहे हैं।

प्रवेश पत्र वितरित, अंतिम तैयारियां जारी

विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र विद्यालयों के माध्यम से पहले ही वितरित किए जा चुके हैं। शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अमला सभी परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्रों को समय पर और सुरक्षित ढंग से पहुंचाने के लिए समन्वय में जुटा है। जल्द ही प्रश्नपत्र वितरण के लिए रूट चार्ट भी तैयार किया जाएगा। प्रशासन का दावा है कि 18 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!