द देवरिया न्यूज़,देवरिया : बघौचघाट विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एक संविदा विद्युत कर्मी की गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मृतक की पहचान विशुनपुरा बाजार निवासी वाल्मीकि गौड़ (पुत्र अमेरिका गौड़) के रूप में हुई है। वह बघौचघाट विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत थे। गुरुवार रात उन्हें उपकेंद्र परिसर में अचेत अवस्था में पाया गया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस और परिजनों को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से वाल्मीकि गौड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पथरदेवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सीओ सिटी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी संजय रेड्डी मौके पर पहुंचे और विद्युत उपकेंद्र परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
परिजनों ने की मुआवजे और नौकरी की मांग
मौके पर मौजूद परिजनों ने सीओ सिटी से मृतक की पत्नी को नौकरी देने और बच्चों के भरण-पोषण के लिए 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
वाल्मीकि गौड़ अपने पीछे पत्नी बबीता देवी और चार मासूम बच्चों — छाया, आदित्य, आशीष और आंशिक — को छोड़ गए हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।
इसे भी पढ़ें : तरकुलवा में सपा कार्यकर्ताओं की बैठक, SIR को बताया 2027 की जीत की बुनियाद
➤ You May Also Like






































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































