Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में शादी के दिन दुल्हन की दर्दनाक मौत, ट्रेलर की टक्कर से गई जान

Published on: April 29, 2026
bride on wedding day in deoria
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां शादी के दिन ही दुल्हन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे से पूरे परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम गौर कोठी निवासी रचना (20) की शादी 28 अप्रैल को कुशीनगर जिले के राजापाकड़ बरवा निवासी आनंद पासवान के साथ तय थी। घर में बारात आने की तैयारियां चल रही थीं और खुशी का माहौल था। इसी बीच रचना अपनी मौसेरी बहन पूजा (18) और चचेरे भाई मुकेश के साथ बाइक से ब्यूटी पार्लर जाने के लिए घर से निकली।

दोपहर करीब 2 बजे जब वे बरियारपुर चौराहे के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे बालू लदे ट्रेलर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रचना सड़क पर गिर गई, जबकि पूजा और मुकेश दूसरी ओर जा गिरे। इसी दौरान ट्रेलर का पहिया रचना के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूजा और मुकेश इस हादसे में घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी मिलते ही रचना के परिजन मौके पर पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

परिवार के अनुसार, रचना अपने दो भाइयों की इकलौती बहन थी और 12वीं पास थी। पिता मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। शादी को लेकर परिवार में लंबे समय से तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ छीन लिया।

रचना के मामा शिवाजी गहलोत ने बताया कि बाइक चला रहे मुकेश ने अचानक ब्रेक लगाया, जिसके कारण पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद रचना सीधे ट्रेलर के नीचे आ गई। बरियारपुर थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply