Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में संत रविदास जयंती पर निकली समरसता कलश यात्रा, साधु-संतों के सानिध्य में गूंजा सामाजिक एकता का संदेश

Published on: August 23, 2026
Sant Ravidas Jayanti in Deoria

द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भाजपा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय समरसता कलश यात्रा का शनिवार को बैतालपुर कस्बे में भव्य शुभारंभ हुआ। नगर पंचायत बैतालपुर स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर में विधि-विधान से कलश पूजन के बाद यात्रा को रवाना किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ अयोध्या से आए साधु-संतों ने भी सहभागिता की। यह आयोजन संत रविदास के समता, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

साधु-संतों का मिला सानिध्य

कलश वंदन यात्रा के शुभारंभ अवसर पर श्री रामानुज ब्रह्मचारी जी महाराज, श्री महेश दास जी महाराज, श्री अंजनी शरण जी महाराज, डॉ. जयरामदास वेदांती जी महाराज, श्री संजीव दास जी महाराज, श्री ऋषि आनंद जी महाराज, श्री वीरेंद्र दास जी महाराज, स्वामी गया शरण जी महाराज, स्वामी क्रांतिकारी परवी जी महाराज, श्री रामपत दास जी महाराज, श्री हरि किशन दास जी महाराज, श्री हरि किशन दास जी महाराज, श्री संतोष दास जी महाराज, श्री स्वामी दास जी महाराज और श्री स्वामी सुरेंद्र दास जी महाराज सहित अन्य संतों का सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज को समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने की प्रेरणा देते हैं।

इन मार्गों से होकर गुजरी यात्रा

पंचमुखी हनुमान मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा बरारी प्रथम, रामपुर लाला, महुआडीह, पिपरिया, पहाड़पुर और हरैया बसंतपुर होते हुए रामपुर दुबे मंदिर पहुंची। इसके बाद महुआडीह में यात्रा को विश्राम दिया गया। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। धार्मिक नारों और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। देर रात तक भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में पथरदेवा क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, पूर्व जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि, पथरदेवा संयोजक रामाशीष प्रसाद, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह सैंथवार, जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह सैंथवार, जिला महामंत्री एवं संयोजक कृष्णनाथ राय, जिला मंत्री गोविंद चौरसिया, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजन सोनकर, मीडिया प्रभारी विजय बेलदार, वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम शुक्ल और महुआडीह मंडल अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।

समरसता का संदेश दे रही यात्रा

आयोजकों के अनुसार, तीन दिवसीय समरसता कलश यात्रा का मुख्य उद्देश्य संत रविदास के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना और लोगों को सामाजिक एकता, समानता एवं भाईचारे के लिए प्रेरित करना है। यात्रा के माध्यम से लोगों को जाति और भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। उनके विचार समाज में समानता, सम्मान और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करने का मार्ग दिखाते हैं।


इसे भी पढ़ें : देवरिया : संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी फरियाद, लापरवाही पर अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!