Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, पथरदेवा में प्रियांशु राज यादव के नेतृत्व में निकली ‘उम्मीदों की पदयात्रा’

Published on: July 2, 2026
Celebrated with great fanfare in Deoria.
द  देवरिया न्यूज़,बघौचघाट/देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार को जिलेभर में उत्साह और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सेवा, जनसंपर्क और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया, रक्तदान शिविर लगाए, मरीजों और जरूरतमंदों को फल एवं मिठाई वितरित की, वृक्षारोपण किया तथा दलित बस्तियों में पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया।
इसी क्रम में पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के युवा नेता एवं समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रियांशु राज यादव के नेतृत्व में ‘उम्मीदों की पदयात्रा’ निकाली गई। यह पदयात्रा बघौच घाट से केडी चौराहा तक निकाली गई, जिसमें समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं और समर्थकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों से संवाद किया तथा आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
पदयात्रा के समापन पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रियांशु राज यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, युवाओं, मजदूरों, गरीबों, महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों की आवाज बनकर काम करती रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए, जिन्हें आज भी जनता याद करती है।
उन्होंने कहा कि “आज की यह उम्मीदों की पदयात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश के बेहतर भविष्य का संकल्प है। समाजवादी पार्टी जनता की उम्मीदों और विश्वास की पार्टी है। हम गांव-गांव और घर-घर जाकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत करेंगे तथा जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे।”
प्रियांशु राज यादव ने कहा कि प्रदेश का युवा आज रोजगार, बेहतर शिक्षा और सम्मानजनक भविष्य चाहता है, जबकि किसान अपनी फसल का उचित मूल्य और समय पर सुविधाएं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इन सभी मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को भारी समर्थन देगी और अखिलेश यादव एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।
कार्यक्रम के अंत में प्रियांशु राज यादव ने पदयात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं, युवाओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में बदलाव की नई उम्मीद जाग चुकी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : रूस में भारतीय कामगारों की बढ़ी मांग, 70 हजार भारतीय कर रहे काम; 2026 में 40 हजार नई नौकरियों की तैयारी


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!