Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

गोरखपुर: ऑटो में सफर कर महिलाओं के गहने उड़ाने वाली लुटेरी महिलाओं का गिरोह पकड़ा, चार महिलाएं समेत पांच गिरफ्तार

Published on: September 17, 2025
gorakhpur-auto-journey
द देवरिया न्यूज़ गोरखपुर: शहर में ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाकर जेवर चोरी करने वाले लुटेरी महिलाओं के एक गिरोह का गीडा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह की महिलाएं रोज़ नए भेष में निकलतीं — कभी सलवार-कुर्ता, कभी साड़ी और घूंघट डालकर — और ऑटो में बैठी महिलाओं से घुलमिल कर उनके गहने चुराकर फरार हो जातीं।
पुलिस ने गिरोह की चार महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, लंबे समय से सक्रिय इस गिरोह को पकड़ने के लिए शहर के सभी थानों से दो-दो महिला सिपाहियों को सादे कपड़ों में जेवर पहनाकर अलग-अलग ऑटो रूट पर तैनात किया गया था।

ऐसे हुआ गिरोह का भंडाफोड़
पुलिस को सबसे पहले सफलता गीडा चौराहे पर मिली, जहां ऑटो में सफर कर रही गुड्डी, निवासी सहडौल (बड़हलगंज) को संदेह के आधार पर पकड़ा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर गुड्डी ने पूरे गिरोह का खुलासा कर दिया।
गुड्डी की निशानदेही पर ये आरोपी गिरफ्तार किए गए:
  • शीला, निवासी सहडौल
  • सुनीता, निवासी मरवठ
  • पूजा, निवासी करवनिया
  • अशोक यादव, निवासी राउतपार (गगहा)
गिरफ्तार महिलाएं सुबह और शाम के भीड़-भाड़ के समय ऑटो में बुज़ुर्ग या गहने पहने अधेड़ महिलाओं के पास बैठतीं, बातचीत कर विश्वास बनातीं और फिर मौका मिलते ही झुमके, चेन, मंगलसूत्र जैसे गहने चोरी कर लेती थीं। चोरी के बाद अगले चौराहे पर उतरकर किसी और ऑटो में फरार हो जातीं।

पहचान से बचने के लिए हर दिन नया भेष
एसपी नॉर्थ के अनुसार, गिरोह की महिलाएं हर दिन भेष बदलती थीं। कई बार छोटे बच्चों को साथ लेकर निकलतीं ताकि किसी को शक न हो। वे कार में बैठकर भीड़भाड़ वाले इलाकों तक जाती थीं, जिसमें अशोक यादव उन्हें पहुंचाने और चोरी के गहने बेचने में मदद करता था। बदले में उसे हिस्सा दिया जाता था।

अपराध इतिहास
  • गुड्डी पर शाहपुर और एम्स थाने में 3 मुकदमे
  • शीला पर गीडा व बड़हलगंज में 3 मुकदमे
  • सुनीता पर 2 मुकदमे
  • पूजा पर कैंट, गुलरिहा, शाहपुर और एम्स थाने में 4 मुकदमे दर्ज हैं
हालांकि, गिरफ्तारी के समय पुलिस को आरोपियों के पास से कोई गहना नहीं मिला है। आशंका है कि चोरी के जेवर पहले ही बेच दिए गए थे।

राज्यभर में फैला नेटवर्क
पुलिस को संदेह है कि इस गिरोह के तार गोरखपुर के अलावा बस्ती, देवरिया और कुशीनगर तक फैले हैं। पुलिस अब अशोक यादव को रिमांड पर लेकर उससे गहने खरीदने वाले खरीदारों और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी लेने की तैयारी में है।
“गैंग की महिलाएं रोजाना भेष बदलती थीं, इसलिए पहचानना बेहद मुश्किल था। कई बार बच्चे भी साथ लाती थीं। मुखबिरों और महिला सिपाहियों की सतर्कता से गैंग पकड़ा गया है। अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।”
— जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नॉर्थ
इसे भी पढ़े : देवरिया: टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई आपत्ति

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Deoria Agriculture-related remarks made in Majhauli Raj

देवरिया : मझौलीराज में बोले कृषि मंत्री शाही- डबल इंजन सरकार ने देवरिया में कराए 12 हजार करोड़ के विकास कार्य

2 thoughts on “गोरखपुर: ऑटो में सफर कर महिलाओं के गहने उड़ाने वाली लुटेरी महिलाओं का गिरोह पकड़ा, चार महिलाएं समेत पांच गिरफ्तार”

Leave a Reply

error: Content is protected !!