Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

30,000 करोड़ की विरासत पर संग्राम: संजय कपूर की बहन मंधीरा का प्रिया सचदेव पर तीखा हमला

Published on: December 18, 2025
On inheritance of Rs 30,000 crore

द देवरिया न्यूज़,मनोरंजन : दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के निधन के बाद उनकी करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद गहराता जा रहा है। एक ओर जहां संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने कारोबार और विरासत की कमान संभाली हुई है, वहीं दूसरी ओर उनके खिलाफ संजय की मां और बहन मोर्चा खोले हुए हैं। इस विवाद में संजय की पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर से हुए दोनों बच्चों को भी समर्थन मिल रहा है।

इसी कड़ी में संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर ने एक बार फिर प्रिया सचदेव पर खुलकर हमला बोला है। मंधीरा ने कहा है कि प्रिया कपूर परिवार या कंपनी का चेहरा नहीं हैं और उन्हें कभी भी इस विरासत का प्रतिनिधित्व नहीं करना चाहिए था।

“प्रिया कपूर खानदान का चेहरा नहीं हैं”

एक विवादित पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान मंधीरा कपूर ने कहा,
“हम बतौर कपूर अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। वो इस परिवार का चेहरा नहीं हैं। वो इस कंपनी (सोना कॉमस्टार) का चेहरा भी नहीं हैं। उन्हें यहां आसपास भी नहीं होना चाहिए था। सोना के साथ हमारा सफर बेहद निजी रहा है। हमें इस कंपनी पर गर्व है। पापा एक इनोवेटर थे। ऐसा लगता है जैसे हमारा बच्चा किडनैप हो गया हो और हम उसे ढूंढ निकालेंगे।”

भाई के वंश को मिटाने का आरोप

मंधीरा कपूर ने प्रिया सचदेव पर आरोप लगाया कि वह अपने बच्चों के लिए पारिवारिक विरासत हथियाने और उनके भाई की वंश-परंपरा को खत्म करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रिया परिवार के ही पैसों का इस्तेमाल करके परिवार के खिलाफ लड़ रही हैं

मंधीरा ने कहा,
“हम इससे बेदखल नहीं होंगे। मैं अपने पिता की मेहनत और विरासत को बर्बाद नहीं होने दूंगी। सच्चाई सामने आएगी। आप हमारे पैसे का इस्तेमाल हमसे लड़ने के लिए कर रहे हैं। यह बेहद अजीब है।”

प्रिया को दी खुली चुनौती

मंधीरा कपूर ने प्रिया सचदेव को सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार करने की चुनौती दी कि संजय कपूर को अपनी पहली शादी से हुए बच्चों की परवाह नहीं थी। उन्होंने कहा,
“मैं चाहती हूं कि वो खुलकर कहें कि मेरे भाई को अपने बच्चों की कोई परवाह नहीं थी और वह उन्हें अपने जीवन से निकालना चाहता था। किसी भी हाल में वह अपने दो बच्चों की जगह अपनी तीसरी पत्नी को नहीं चुन सकते थे।”

इसके साथ ही मंधीरा ने भाई की मौत को लेकर भी सवाल खड़े किए और कहा कि उन्हें नहीं लगता कि संजय कपूर की मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई थी। उन्होंने दावा किया कि संजय पूरी तरह स्वस्थ थे और वह इस मामले की तह तक जाएंगी।

दिल्ली हाई कोर्ट में मामला

दूसरी ओर, करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बच्चे समायरा और कियान कपूर भी इस संपत्ति विवाद में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया द्वारा पेश की गई वसीयत फर्जी और मनगढ़ंत है।

पिछले महीने 17 नवंबर को हुई सुनवाई के बाद जॉइंट रजिस्ट्रार (न्यायिक) गगनदीप जिंदल ने प्रिया कपूर और कथित वसीयत की एग्जीक्यूटर श्रद्धा सूरी मारवाह को नोटिस जारी करते हुए तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि इस वसीयत का उद्देश्य बच्चों को उनके दिवंगत पिता की संपत्ति से बेदखल करना है। फिलहाल, संजय कपूर की विरासत को लेकर यह विवाद लगातार गहराता जा रहा है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Service, Governance, Good Governance, and Respect

‘सेवा, सरकार, सुशासन एवं सम्मान’ सेमिनार में शामिल हुए विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Attended the Shri Ram Katha in Lucknow.

लखनऊ में श्रीराम कथा में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से सुनी रामकथा

Hero's new Super Splendor in Tarkulwa

तरकुलवा में हीरो की नई सुपर स्प्लेंडर 125cc एक्सटेक 2.0 लॉन्च, ग्राहकों में दिखा उत्साह

Elections in INDIA alliance meeting

INDIA गठबंधन की बैठक में चुनावी प्रक्रिया, विपक्षी एकता और बंगाल की स्थिति पर चर्चा, कई मुद्दों पर बनी रणनीति

Premises linked to AAP leader Sanjeev Arora

AAP नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग जांच में बड़ी कार्रवाई

New warmth in Nepal-India relations

नेपाल-भारत रिश्तों में नई गर्माहट, नेपाली नेताओं के भारत दौरे के बाद बढ़ीं उच्चस्तरीय वार्ता की उम्मीदें

Leave a Reply