Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती, परिवार ने कहा- चिंता की कोई बात नहीं

Published on: November 1, 2025
Actor Dharmendra admitted to hospital
द देवरिया न्यूज़ : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 89 वर्षीय अभिनेता के अस्पताल जाने की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसक चिंतित हो गए। हालांकि, परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि यह केवल रूटीन हेल्थ चेकअप है और किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या की बात नहीं है।
परिवार के करीबी सूत्रों ने मीडिया को बताया कि धर्मेंद्र पूरी तरह स्वस्थ और खुश हैं। उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर उनकी नियमित जांच होती रहती है और यह भी उन्हीं में से एक है। अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि “कोई चिंता की बात नहीं है, धर्मेंद्र जी बिल्कुल ठीक हैं।”
धर्मेंद्र जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। यह फिल्म सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में हैं, जबकि धर्मेंद्र एक अहम किरदार निभा रहे हैं।
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। ट्रेलर देखकर बेटे सनी देओल ने भी खुशी जाहिर की थी। इससे पहले धर्मेंद्र को ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ जैसी फिल्मों में देखा गया था।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में भाजपा किसान मोर्चा ने गन्ना मूल्य वृद्धि का स्वागत किया, कहा—योगी सरकार ने किसानों के हितों की रक्षा की

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!