Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया धमकी कांड: ‘योगी-2’ पर रंगदारी का दबाव, डिजिटल साक्ष्य पुलिस के पास

Published on: October 17, 2025
Deoria Threat Case 'Yogi-2'
द देवरिया न्यूज़ ,देवरिया। जिले के लार थाना क्षेत्र में खुद को ‘योगी-2’ के नाम से पहचान बनाने वाले अवधेश कुमार साहनी को अज्ञात लोगों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। फोन और वीडियो कॉल के जरिए उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। लगातार मिल रही धमकियों से अवधेश और उनका परिवार भयभीत है।
अवधेश साहनी ने गुरुवार दोपहर लार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले खुद को ‘राना 307 गिरोह’ का सदस्य बता रहे हैं। आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं और छह दिन के भीतर पैसे न देने पर गोली मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, धमकाने वालों ने एक स्थानीय थानेदार का नाम लेकर पूछताछ करने को भी कहा।
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने ऑडियो, वीडियो और तस्वीरें भेजकर उन्हें डराने की कोशिश की है। अवधेश साहनी ने ये सभी साक्ष्य प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार को सौंपे हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
अवधेश ने बताया कि वे लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक कार्यों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इसी वजह से स्थानीय लोग उन्हें ‘योगी-2’ के नाम से जानते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार मिल रही धमकियों से वे काफी परेशान हैं और उन्होंने प्रशासन से अपनी व परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि प्राप्त ऑडियो, वीडियो और कॉल रिकॉर्डिंग्स की जांच की जा रही है। पुलिस कॉल डिटेल्स और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर धमकाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : देवरिया: लार पुलिस ने युवती की हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, विवाद के चलते दी थी वारदात को अंजाम

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Due to dispute between husband and wife

देवरिया : पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने लगाया फंदा, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान

Deoria Dancer Sonu in Gopalganj

देवरिया : गोपालगंज में नर्तक सोनू हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Father and son on the railway track in Deoria

देवरिया में रेलवे ट्रैक पर पिता-पुत्र के शव मिलने से सनसनी, तीन महीने पहले ही बड़े बेटे की हुई थी मौत

Deoria Police on alert for Muharram

मोहर्रम को लेकर देवरिया पुलिस अलर्ट, एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया फ्लैग मार्च, ताजिया व कर्बला स्थलों का निरीक्षण

New in Ram temple donation embezzlement case

राम मंदिर दान गबन मामले में नया मोड़, पूर्व इंजीनियर के आरोपों पर बोले महंत शशिकांत दास- जांच पूरी होने दें, सच्चाई सामने आ जाएगी

Air India Flight 171 Incident

एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसे पर पायलट संगठन के गंभीर सवाल, AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट पर उठाई आपत्ति

Leave a Reply

error: Content is protected !!