Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बरहज में एनडीआरएफ का बाढ़ बचाव मॉक ड्रिल, ग्रामीणों को दी गई आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग

Published on: September 3, 2025
NDRF in Barhaj
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र में मंगलवार को एनडीआरएफ द्वारा बाढ़ से बचाव का व्यापक अभ्यास (मॉक ड्रिल) किया गया। यह अभ्यास गौरा घाट पर आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को आपदा के समय प्रभावी प्रतिक्रिया और बचाव के तरीकों से अवगत कराना था। यह मॉक ड्रिल जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और एनडीआरएफ की 11वीं बटालियन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई। अभ्यास जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश और आईजी मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व एनडीआरएफ गोरखपुर के उपकमांडेंट कुलदीप सिंह ने किया, जबकि अपर जिलाधिकारी राम शंकर ने इसकी अध्यक्षता की।
एनडीआरएफ के 30 जवानों ने पांच अलग-अलग आपदा परिदृश्यों पर आधारित बचाव प्रदर्शन किया:
  1. पहला दृश्य: सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने पर दो नावों की मदद से 10 ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
  2. दूसरा दृश्य: नाव से गिरे यात्रियों का राहत और प्राथमिक उपचार, साथ ही सीपीआर (CPR) देने की विधि का प्रदर्शन किया गया।
  3. तीसरा दृश्य: गोताखोरों द्वारा नदी में लापता व्यक्ति की खोज
  4. चौथा दृश्य: पलटी हुई नाव से यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास
  5. पांचवां दृश्य: ग्रामीणों को घरेलू सामान से अस्थायी लाइफ जैकेट बनाना और उसका सही इस्तेमाल सिखाया गया।
अपर जिलाधिकारी राम शंकर ने कहा कि बरहज क्षेत्र अक्सर बाढ़ की चपेट में रहता है, ऐसे अभ्यास ग्रामीणों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और आपदा से निपटने की तैयारी को सशक्त बनाने में सहायक हैं। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी विपिन द्विवेदी, तहसीलदार अरुण कुमार, एनडीआरएफ और प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। सैकड़ों ग्रामीणों ने इस मॉक ड्रिल को देखा और आपदा प्रबंधन के गुर सीखे।

इसे भी पढ़े : देवरिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर पर हमले के आरोपी फर्जी किन्नर गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!