Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बरहज में सड़क-पुल निर्माण को लेकर जनाक्रोश, बजट जारी करने की उठी मांग

Published on: February 14, 2026
Road-bridge construction in Barhaj
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया जिले के बरहज विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे की मांग को लेकर शुक्रवार को करूअना चौराहे पर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा बरहज-सोनूघाट सड़क मार्ग और मोहन सेतु के निर्माण के लिए बजट आवंटन न होना रहा। लोगों ने सरकार से इन परियोजनाओं के लिए तत्काल धनराशि जारी करने की मांग की।

प्रदर्शन में शामिल समाजवादी पार्टी के नेता विजय रावत ने सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान फोर लेन सड़क, पुल निर्माण और आधारभूत सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन अब तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस प्रगति नजर नहीं आ रही है। रावत के अनुसार, मोहन सेतु और बरहज-सोनूघाट मार्ग जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं लंबे समय से लंबित हैं, जिससे स्थानीय व्यापार, आवागमन और रोजगार के अवसर प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि बरहज की जनता ने विकास की उम्मीद में लगातार दो बार भाजपा के जनप्रतिनिधि को चुना, लेकिन क्षेत्र में अपेक्षित बदलाव नहीं हुआ। उनका दावा है कि अब क्षेत्रवासियों में निराशा बढ़ रही है और वे ठोस कार्रवाई चाहते हैं।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सड़क और यातायात सुविधाओं में सुधार की मांग को जोर-शोर से उठाया। कार्यक्रम में दिनेश यादव, राहुल सिंह, अजय तिवारी, संजय शर्मा, विकास प्रजापति, हरिकेश यादव, इमाम अंसारी और विजय वर्मा सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। आयोजकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बजट जारी कर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!