Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

नोनापार-भाटपार रेल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बिहार निवासी की मौत

Published on: July 14, 2025
Nonapar-Bhatpar Rail
द देवरिया न्यूज़ :  गोरखपुर के नोनापार-भाटपार रेल मार्ग पर शनिवार को 45 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना फुलवरिया टोला के सामने उस समय हुई जब चंद्रदीप रावत ट्रेन पकड़ने के लिए नोनापार स्टेशन की ओर जा रहे थे।
ससुराल से लौट रहा था युवक
मृतक की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के अरार हरिजन कॉलोनी निवासी चंद्रदीप रावत के रूप में हुई है। वह सोरेजी (थाना खामपार) स्थित अपने ससुराल से लौट रहे थे। चंद्रदीप, विक्रम रावत के पुत्र थे।
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव
हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। चंद्रदीप की अचानक हुई मौत से उनके परिवार में शोक की लहर है।

इसे भी पढ़ें :  कुशीनगर की लापता किशोरी की लाश देवरिया में नदी से बरामद, दुष्कर्म की आशंका

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “नोनापार-भाटपार रेल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बिहार निवासी की मौत”

Leave a Reply

error: Content is protected !!