Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

लखनऊ में वैन चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस समन से था परेशान

Published on: September 18, 2025
van driver in lucknow
द देवरिया न्यूज़ लखनऊ: निगोहां थाना क्षेत्र के हरिवंशखेड़ा गांव में एक वैन चालक ने पुलिस समन और कानूनी कार्यवाही के डर से मानसिक तनाव में आकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 50 वर्षीय भारतलाल गुप्ता के रूप में हुई है, जो अपने परिवार का भरण-पोषण एक निजी वैन चलाकर करते थे।
घटना बुधवार सुबह की है जब भारतलाल, अपनी पत्नी को यह कहकर घर से निकले कि उन्हें वकील से मुलाकात करनी है। कुछ घंटे बाद परिवार को सूचना मिली कि मस्तीपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर उनका शव पड़ा है। जैसे ही यह खबर घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। आस-पास के लोग भी शोर सुनकर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर जीआरपी और निगोहां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कहा है कि घटना की पूरी जांच की जा रही है और परिजनों से भी पूछताछ की गई है।
पुराने मुकदमे से था तनाव, पुलिस वारंट लेकर घर पहुंची थी
भारतलाल की पत्नी गायत्री देवी ने बताया कि वर्ष 2005 में उनके पति की वैन से मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव में एक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें एक बच्चे की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के संबंध में न्यायालय में मुकदमा लंबित है। इस केस को लेकर भारतलाल कई वर्षों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।
गायत्री देवी ने बताया कि रविवार को मोहनलालगंज थाने की पुलिस वारंट लेकर उन्हें गिरफ्तार करने घर पहुंची थी। पुलिस ने भारतलाल से कहा कि उन्हें उनके साथ थाने चलना होगा। इस पर उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि वह कपड़े बदलकर आते हैं। लेकिन अंदर जाकर वे पीछे के दरवाजे से चुपचाप निकल गए और तब से घर नहीं लौटे।
परिजनों का कहना है कि जेल जाने का डर उन्हें अंदर ही अंदर खाए जा रहा था और वे अवसाद में चले गए थे। इसी तनाव के चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
भारतलाल के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा तीन बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा ऋषभ एक निजी कंपनी में कार्यरत है, आयुष ऑटो चलाकर परिवार में हाथ बंटाता है, जबकि आदित्य और सपना अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पिता की असमय मृत्यु ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। आर्थिक रूप से भी यह परिवार अब बेहद कठिन परिस्थिति में आ गया है।
स्थानीय लोग बोले – इंसाफ मिले, संवेदनशील हो पुलिस
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी गहरा आक्रोश देखा गया। उनका कहना है कि पुलिस को ऐसे मामलों में ज्यादा संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और अगर पुलिस की ओर से किसी तरह की लापरवाही या दबाव की बात सामने आती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी। वहीं, परिजन अपने एकमात्र सहारे को खोने के बाद सदमे में हैं और उन्हें प्रशासन से मदद की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े :महराजगंज: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव को 25 किमी दूर फेंक कर बनाई सड़क हादसे की साजिश

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Leave a Reply

error: Content is protected !!