Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

गोरखपुर को मिलेगी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, 16 मई को CM योगी करेंगे शिलान्यास

Published on: May 14, 2026
Gorakhpur will get international

द  देवरिया न्यूज़,गोरखपुर : गोरखपुर को जल्द ही विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार, 16 मई को गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग स्थित ताल नदोर में बनने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। करीब 392.94 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह स्टेडियम पूर्वांचल का पहला और उत्तर प्रदेश का चौथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा।

स्टेडियम निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 63.39 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। मौके पर एलाइनमेंट, मिट्टी भराई, लेवलिंग और भारी मशीनों की तैनाती का काम भी शुरू हो चुका है। लोक निर्माण विभाग को इसका निर्माण कार्य 23 दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।

46 एकड़ में बनेगा आधुनिक स्टेडियम

यह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम करीब 46 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसकी दर्शक क्षमता 30 हजार होगी। स्टेडियम ‘ग्राउंड प्लस टू फ्लोर’ मॉडल पर तैयार किया जाएगा। मैदान में खिलाड़ियों के लिए 7 मुख्य पिच और 4 प्रैक्टिस पिच बनाई जाएंगी।

पूर्वी और पश्चिमी स्टैंड में 14,490-14,490 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा नॉर्थ पैवेलियन मीडिया कर्मियों और साउथ पैवेलियन विशिष्ट अतिथियों के लिए आरक्षित रहेगा।

रात में भी हो सकेंगे मैच

स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप चार हाई मास्ट लाइट लगाई जाएंगी, जिससे यहां रात्रिकालीन मैचों का आयोजन भी संभव हो सकेगा। क्रिकेट के अलावा अन्य बड़े सांस्कृतिक और खेल आयोजनों के लिए भी इसका उपयोग किया जाएगा।

कनेक्टिविटी होगी बड़ी ताकत

ताल नदोर स्थित यह स्टेडियम गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन हाईवे से जुड़ा होगा। यह गोरखपुर एयरपोर्ट से लगभग 24 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को आने-जाने में सुविधा होगी।

विकास को मिलेगा नया आयाम

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनने से गोरखपुर-वाराणसी कॉरिडोर पर बहुआयामी विकास को गति मिलेगी। इस क्षेत्र में पहले से पशु चिकित्सा महाविद्यालय और वृहद कान्हा गोशाला जैसे बड़े प्रोजेक्ट भी विकसित किए जा रहे हैं। इससे व्यापार, सेवा क्षेत्र और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल यह स्टेडियम गोरखपुर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!