Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाया, रामपुर कारखाना थाने में मुकदमा

Published on: July 17, 2025
to a minor girl
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़की के गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को मथुरा छापर गांव का लक्ष्मण सिंह बहला-फुसलाकर ले गया है। यह घटना 13 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे की है। उनके अनुसार लक्ष्मण सिंह पहले से उनकी बेटी के संपर्क में था।
पीड़िता की मां को आशंका है कि आरोपी उनकी बेटी को गलत नियत से ले गया है। उन्होंने पुलिस से बेटी की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज ने मामले में तत्काल कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी ने लड़की की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़ें : लेखपाल रिश्वत लेते पकड़ा गया, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Due to dispute between husband and wife

देवरिया : पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने लगाया फंदा, ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान

Deoria Dancer Sonu in Gopalganj

देवरिया : गोपालगंज में नर्तक सोनू हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Father and son on the railway track in Deoria

देवरिया में रेलवे ट्रैक पर पिता-पुत्र के शव मिलने से सनसनी, तीन महीने पहले ही बड़े बेटे की हुई थी मौत

Deoria Police on alert for Muharram

मोहर्रम को लेकर देवरिया पुलिस अलर्ट, एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया फ्लैग मार्च, ताजिया व कर्बला स्थलों का निरीक्षण

New in Ram temple donation embezzlement case

राम मंदिर दान गबन मामले में नया मोड़, पूर्व इंजीनियर के आरोपों पर बोले महंत शशिकांत दास- जांच पूरी होने दें, सच्चाई सामने आ जाएगी

Air India Flight 171 Incident

एयर इंडिया फ्लाइट 171 हादसे पर पायलट संगठन के गंभीर सवाल, AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट पर उठाई आपत्ति

1 thought on “नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाया, रामपुर कारखाना थाने में मुकदमा”

Leave a Reply

error: Content is protected !!