Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह के पैर छूने का वीडियो वायरल, ARTO ने आरोपों को बताया गलत

Published on: January 23, 2026
Minister in charge Dayashankar Singh
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : जिले में प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह के स्वागत के दौरान अधिकारियों द्वारा पैर छूने का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
जानकारी के अनुसार, प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह मंगलवार दोपहर बलिया से लार क्षेत्र के रोपन छपरा पहुंचे थे, जहां वे ठाकुर भद्रसेन सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही भागलपुर पुलिस चौकी के पास प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) सुशील कुमार सिंह ने प्रभारी मंत्री को गुलदस्ता भेंट किया और उनके पैर छुए। इसी क्रम में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) आशुतोष शुक्ला द्वारा भी पैर छूने का दावा किया जा रहा है। इस पूरी घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वायरल वीडियो को लेकर एआरटीओ आशुतोष शुक्ला ने सफाई देते हुए कहा कि वह वीडियो में मौजूद जरूर हैं, लेकिन पैर छूने वाला व्यक्ति स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पैर छूने की बात कहकर जो प्रचार किया जा रहा है, वह गलत है। वहीं, डीडीओ सुशील कुमार सिंह ने वायरल वीडियो पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
फिलहाल वीडियो को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें : बोइंग 787 हादसे पर नया खुलासा, उड़ान से पहले ही जूझ रहा था तकनीकी खामियों से विमान


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

SP celebrated in Deoria.

देवरिया में सपा ने मनाई ‘छोटे लोहिया’ जनेश्वर मिश्र की जयंती, समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

On Delhi-Meerut Expressway

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: हरिद्वार जा रहे तीन कांवड़ियों की मौत, फरार वाहन की तलाश में पुलिस

Delhi High Court Judge

दिल्ली हाईकोर्ट की जज से जुड़े अवमानना मामले में सौरव दास समेत कई नेताओं को नोटिस, चार हफ्ते में मांगा जवाब

PM Modi's new MPs

पीएम मोदी की नए सांसदों संग ब्रेकफास्ट बैठक, सदन में सक्रिय रहने और संवाद की राजनीति अपनाने की दी सलाह

Sheikh Hasina's media engagements

शेख हसीना के मीडिया कार्यक्रम से भारत ने बनाई दूरी, विदेश मंत्रालय ने कहा- सरकार का कोई संबंध नहीं

Mass of 112 dead bodies in Gaza

गाजा में 112 शवों का सामूहिक अंतिम संस्कार, 2023 में इमारत पर हुए हमले के बाद मलबे में दबे थे मृतक

Leave a Reply

error: Content is protected !!