Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

यूपी एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर हुआ एक लाख का इनामी बदमाश सिराज, 30 से ज्यादा मुकदमों में था वांछित

Published on: December 22, 2025
UP STF killed in encounter
द देवरिया न्यूज़,सहारनपुर/लखनऊ : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और कुख्यात अपराधी सिराज के बीच रविवार सुबह गंगोह क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। यह मुठभेड़ गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सलारपुरा के पास सुबह करीब छह बजे हुई। पुलिस के अनुसार, सिराज सुल्तानपुर जिले के एक चर्चित हत्याकांड में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था।
एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि सिराज गंगोह क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद एसटीएफ की टीम ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान बदमाश बाइक से निकलने की कोशिश कर रहा था। खुद को चारों ओर से घिरा देख सिराज ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सिराज गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सिराज पर हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न जिलों में 30 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। उसकी गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
मुठभेड़ स्थल से एसटीएफ ने एक पिस्टल, बड़ी संख्या में कारतूस, एक बाइक, चार मोबाइल फोन और एक वाई-फाई डोंगल बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिराज आधुनिक संचार माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने आपराधिक नेटवर्क से लगातार संपर्क में रहता था और इसी के सहारे पुलिस से बचता आ रहा था।
घटना की जानकारी मिलते ही सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
गौरतलब है कि 8 अगस्त 2023 की शाम सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय परिसर के पास अधिवक्ता आज़ाद अहमद की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात की जांच में सिराज अहमद का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया था। तभी से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि सिराज की मौत से संगठित अपराध के एक बड़े नेटवर्क को झटका लगा है और इलाके में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : बिहार में राज्यसभा चुनाव की तैयारियां तेज, बीजेपी-जदयू को बढ़त, पवन सिंह और नितिन नबीन पर टिकी निगाहें


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

1 thought on “यूपी एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर हुआ एक लाख का इनामी बदमाश सिराज, 30 से ज्यादा मुकदमों में था वांछित”

Leave a Reply

error: Content is protected !!