Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: मंत्री बनकर थानाध्यक्ष को दी धमकी, कॉल डिटेल से हुआ खुलासा

Published on: August 26, 2025
Deoria By becoming a minister
द देवरिया न्यूज़ :  देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद को मंत्री बताकर थानाध्यक्ष को धमकाने की कोशिश की। रविवार दोपहर करीब 12 बजे थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को लखनऊ से मंत्री बताते हुए पचरुखिया गांव के भूमि विवाद में एक पक्ष के समर्थन में एफआईआर दर्ज करने का दबाव डाला।
युवक ने यह भी धमकी दी कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई तो थानाध्यक्ष की वर्दी उतरवा दी जाएगी। बातचीत के लहजे से थाना प्रभारी को शक हुआ, जिसके बाद कॉल डिटेल निकलवाई गई। जांच में सामने आया कि फोन करने वाला पचरुखिया गांव का ही निवासी है और वह विवादित जमीन मामले में एक पक्ष से जुड़ा हुआ है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि धमकी भरी कॉल की रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है और मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

इसे भी पढ़े :  गोरखपुर में स्मारक बचाओ आंदोलन में शामिल होने जा रहे सपा नेता संजय मल्ल हाउस अरेस्ट

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!