Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बरेली बवाल में बड़ी कार्रवाई: मौलाना तौकीर के करीबी डॉ. नफीस की मार्केट सील, पुलिस के हाथ काटने की दी थी धमकी

Published on: September 30, 2025
Big action in Bareilly uproar
Big action in Bareilly uproar :  बरेली में बवाल कराने के आरोपी मौलाना तौकीर रजा खान फिलहाल जेल में हैं, लेकिन उनके करीबी और आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल) के पूर्व प्रवक्ता डॉ. नफीस पर भी प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को नगर निगम ने नावल्टी चौराहे पर स्थित उनकी मार्केट को सील कर दिया।

डॉ. नफीस पर आरोप है कि उन्होंने बवाल से पहले पुलिस को खुलेआम धमकी दी थी। उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह किला इंस्पेक्टर को “हाथ काटने और वर्दी उतारने” की धमकी देते नजर आ रहे थे। इसी विवाद के बाद जिला और पुलिस प्रशासन ने उनकी संपत्तियों पर कार्रवाई तेज कर दी।

48 दुकानें और आईएमसी दफ्तर सील

नावल्टी चौराहे पर पहलवान साहब की मजार के पास स्थित नफीस की मार्केट लंबे समय से विवादों में रही है। यह मार्केट नाले पर बनी होने के कारण पहले से ही अदालत में विचाराधीन है। मार्केट में 48 दुकानें और आईएमसी का दफ्तर है, जिसे प्रशासन ने सील कर दिया है। आईएमसी का कार्यालय दूसरे फ्लोर पर स्थित था।

वक्फ संपत्ति विवाद में भी नाम

डॉ. नफीस पर वक्फ संपत्ति से जुड़े गंभीर आरोप भी लग चुके हैं। उन पर खुद को वक्फ संपत्ति का मुतवल्ली बताकर किराया वसूलने और दुकानों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप है। नौमहला मस्जिद के पास वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर बनाई गई दुकानों की बिक्री का मामला भी चर्चा में रहा था, हालांकि बाद में इसे दबा दिया गया।

भड़काऊ बयान ने बढ़ाई मुश्किलें

डॉ. नफीस का पुलिसकर्मी को धमकाने वाला वीडियो सामने आने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। वीडियो में वह कहते हैं, “मैंने किला इंस्पेक्टर से साफ कह दिया कि बैनर पर हाथ लगाया तो हाथ काट लूंगा, वर्दी नहीं बचेगी।” इसी बयानबाजी के आधार पर किला थाने में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। प्रशासनिक कार्रवाई से साफ है कि अब मौलाना तौकीर रजा के करीबी भी जांच के घेरे में हैं और उनके खिलाफ एक-एक कर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Service, Governance, Good Governance, and Respect

‘सेवा, सरकार, सुशासन एवं सम्मान’ सेमिनार में शामिल हुए विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Attended the Shri Ram Katha in Lucknow.

लखनऊ में श्रीराम कथा में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से सुनी रामकथा

Hero's new Super Splendor in Tarkulwa

तरकुलवा में हीरो की नई सुपर स्प्लेंडर 125cc एक्सटेक 2.0 लॉन्च, ग्राहकों में दिखा उत्साह

Elections in INDIA alliance meeting

INDIA गठबंधन की बैठक में चुनावी प्रक्रिया, विपक्षी एकता और बंगाल की स्थिति पर चर्चा, कई मुद्दों पर बनी रणनीति

Premises linked to AAP leader Sanjeev Arora

AAP नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग जांच में बड़ी कार्रवाई

New warmth in Nepal-India relations

नेपाल-भारत रिश्तों में नई गर्माहट, नेपाली नेताओं के भारत दौरे के बाद बढ़ीं उच्चस्तरीय वार्ता की उम्मीदें

Leave a Reply