Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बघौचघाट में ईंट भट्ठे पर छापा, 45 लीटर अवैध शराब बरामद; 7 गिरफ्तार, मालिक फरार

Published on: March 25, 2026
Raid on brick kiln in Baghauchghat
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। बघौचघाट थाना क्षेत्र के पाण्डेय मुंडेरा स्थित एक ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। भट्ठा मालिक मौके से फरार हो गया।

आबकारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने बघौचघाट थाना पुलिस के साथ मिलकर आरएमपी (RMP) मार्का ईंट भट्ठे पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल हो रहे उपकरण भी बरामद किए गए। इनमें स्टील पाइप लगा ड्रम, एल्युमिनियम का भदेला, चुआनी, गैस चूल्हा और करीब 300 किलोग्राम लहन शामिल हैं।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने मौके से पृथ्वीनाथ चौहान, रामप्रवेश चौहान, विश्वेश्वर उरांव, विपुल, सिकंदर भगत, बालकिशुन और राजीव उरांव को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ बघौचघाट थाने में बीएनएस 2023 और आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बिहार में होती थी तस्करी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भट्ठा मालिक राजमंगल गौतम रात के समय अवैध कच्ची शराब तैयार कर उसे तस्करी के जरिए बिहार भेजता था। बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण वहां इसकी ऊंची कीमत मिलती थी, जिससे यह अवैध कारोबार तेजी से फल-फूल रहा था।

अभियान रहेगा जारी

दबिश के दौरान थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी समेत पुलिस और आबकारी विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

1 thought on “बघौचघाट में ईंट भट्ठे पर छापा, 45 लीटर अवैध शराब बरामद; 7 गिरफ्तार, मालिक फरार”

Leave a Reply

error: Content is protected !!