Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

23 माह बाद आजम खां रिहा, कड़ी सुरक्षा में रामपुर रवाना – 73 वाहनों का चालान

Published on: September 23, 2025
Azam Khan after 23 months
द देवरिया न्यूज़,सीतापुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खां मंगलवार दोपहर लगभग सवा बारह बजे जिला कारागार से 23 माह बाद रिहा हुए। सोमवार शाम करीब छह बजे उनका रिहाई परवाना जेल पहुंचा था, लेकिन जेल मैन्युअल के अनुसार देर शाम रिहाई संभव नहीं थी। इस वजह से मंगलवार सुबह 7 से 8 बजे का समय तय हुआ, हालांकि तकनीकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें दोपहर में छोड़ा गया।
जुर्माना भरने में हुई देरी से बढ़ा इंतजार
आजम खां की रिहाई से पहले रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में 6 हजार रुपये का जुर्माना जमा किया गया। इसकी पुष्टि सुबह 11 बजे हुई, जिसके बाद जिला कारागार में रिहाई की प्रक्रिया शुरू हुई।
जेल के बाहर जुटी भीड़, पुलिस अलर्ट मोड पर
आजम खां की रिहाई की खबर मिलते ही सोमवार रात से ही सपा नेताओं और समर्थकों का जमावड़ा शुरू हो गया था। सुबह होते-होते भीड़ और बढ़ी। सुरक्षा के मद्देनजर आठ थानों की पुलिस फोर्स, एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के नेतृत्व में जेल के बाहर तैनात रही। हालात पर ड्रोन से भी नजर रखी गई।
दोनों पुत्र रहे साथ, समर्थकों में उत्साह
आजम खां के दोनों पुत्र अदीब और अब्दुल्ला देर रात ही सीतापुर पहुंच गए थे। मंगलवार को वह भी जेल पहुंचे और रिहाई प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे। आजम खां के जेल से बाहर आते ही दोनों पुत्रों ने उनका स्वागत किया। मुस्कुराते हुए आजम खां कड़ी सुरक्षा में फॉर्च्यूनर गाड़ी से रामपुर के लिए रवाना हुए।
73 गाड़ियों का चालान, 1.49 लाख वसूली
जेल गेट के बाहर समर्थकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पुलिस बार-बार समझाती रही, लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद कार्रवाई करते हुए नो पार्किंग में खड़े 73 वाहनों का चालान कर करीब 1.49 लाख रुपये वसूले गए।
जिले में बनी रही हलचल
आजम खां की रिहाई के मौके पर जिला कारागार के बाहर पूरे दिन हलचल बनी रही। सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में अपने नेता को देखने का उत्साह साफ नजर आया।

इसे भी पढ़े : लखनऊ: बहन के प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria DM Fake ID

देवरिया DM के नाम से बनी फेक सोशल मीडिया ID, मैसेंजर पर लोगों से मांगे रुपए; पुलिस ने शुरू की जांच

Deoria District Jail

देवरिया जिला कारागार का DM-SP ने किया औचक निरीक्षण, महिला बंदियों के बच्चों के लिए पौष्टिक आहार और टीकाकरण पर जोर

The one with the McLaren worth 5 crores

5 करोड़ की McLaren वाली कांवड़ ने खींचा सबका ध्यान, डमी कार में सवार हैं भगवान शिव; 40 लीटर गंगाजल से होगा अभिषेक

Weather Alert On August 9

Weather Alert: 9 अगस्त को 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Ban on RSS in Canada

कनाडा में RSS पर प्रतिबंध की मांग, मोहन भागवत की प्रस्तावित यात्रा रोकने के लिए NDP ने सरकार से की अपील

Shashi Tharoor of Congress

शशि थरूर ने कांग्रेस के कैंपेन पर उठाए सवाल, बोले- ‘क्या हम Gen Z की नब्ज पकड़ने में नाकाम रहे?’

Leave a Reply

error: Content is protected !!