Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

14 जनवरी के बाद मोदी सरकार और बीजेपी संगठन में बड़े फेरबदल के संकेत, नितिन नबीन की बढ़ी भूमिका

Published on: January 6, 2026
Modi government after 14 January
द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : 14 जनवरी के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी के संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी के सभी केंद्रीय पदाधिकारियों को राजधानी दिल्ली में ही मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस गतिविधि से यह संकेत मिल रहा है कि सरकार और पार्टी संगठन दोनों में अहम फेरबदल जल्द हो सकता है, खासकर आगामी विधानसभा चुनावों से पहले।

इन चर्चाओं के बीच जानकारी सामने आई है कि बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े विभिन्न संगठनों के साथ व्यापक स्तर पर बैठकों का दौर शुरू करने वाले हैं। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये बैठकें संघ परिवार और बीजेपी के बीच समन्वय को और मजबूत करने के उद्देश्य से होंगी। पिछले कुछ वर्षों में दोनों के बीच तालमेल को लेकर उठे मुद्दों को भी इन बैठकों में सुलझाने पर चर्चा होगी।

बताया जा रहा है कि आरएसएस से जुड़े करीब 36 संगठनों के साथ नितिन नबीन की प्रस्तावित बैठकें एक तरह से परिचयात्मक होंगी। इसे बीजेपी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनकी दावेदारी मजबूत होने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हैं, लेकिन नितिन नबीन को संघ से जुड़े संगठनों के साथ यह अहम जिम्मेदारी मिलना, भविष्य में उन्हें बड़ी भूमिका सौंपे जाने की ओर इशारा करता है।

सूत्रों के अनुसार, इन बैठकों का पूरा एजेंडा और कार्यक्रम पहले ही तय किया जा चुका है। बीजेपी की ओर से इसके लिए अलग-अलग संयोजकों की नियुक्ति भी कर दी गई है, जो पार्टी और उसके वैचारिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखेंगे। इससे संभावित नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी आगामी जिम्मेदारियों को समझने और संगठन को मजबूती देने में मदद मिलेगी।

बीजेपी के एक वरिष्ठ सूत्र का कहना है कि 14 जनवरी के बाद न केवल पार्टी संगठन बल्कि केंद्र सरकार में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं, नितिन नबीन के औपचारिक रूप से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर 20 जनवरी तक अंतिम फैसला हो सकता है। संभावना जताई जा रही है कि पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के आगामी विधानसभा चुनाव नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में लड़े जाएंगे।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!