Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया 12 राज्यों में तेज़, लक्षद्वीप नंबर-1, यूपी सबसे पीछे

Published on: November 29, 2025
Election Commission's SIR process

द देवरिया न्यूज़ ,नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित 12 राज्यों में चल रही चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया अपने तय समय से आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। आयोग सूत्रों के अनुसार, मतदाताओं को 4 नवंबर से एनुमरेशन फ़ॉर्म दिए जाने शुरू हुए थे और 4 दिसंबर तक इन फ़ॉर्मों को वापस लेने का लक्ष्य तय था। लेकिन जिस गति से एसआईआर का काम चल रहा है, उसे देखते हुए अनुमान है कि फ़ॉर्म इकट्ठा करने का काम लक्ष्य से पहले ही पूरा हो जाएगा।

लक्षद्वीप सबसे आगे, यूपी सबसे पीछे

आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 28 नवंबर को दोपहर तीन बजे तक लक्षद्वीप ने वोटरों को एनुमरेशन फ़ॉर्म देने से लेकर उन्हें भरवाकर सिस्टम में अपलोड करने तक का पूरा कार्य 100% पूरा कर लिया है। गोवा दूसरे स्थान पर है, जहां 92% काम पूरा हो गया है। पश्चिम बंगाल भी तेज़ी से काम कर रहा है और यहां लगभग 88% प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

वहीं, उत्तर प्रदेश सबसे पीछे चल रहा है, जहां अब तक एसआईआर के पहले चरण का केवल लगभग 55% कार्य ही पूरा हो पाया है। हालांकि मतदाता 4 दिसंबर तक ऑनलाइन या ऑफलाइन अपने फ़ॉर्म जमा कर सकते हैं, ताकि 9 दिसंबर को मतदाता सूची का ड्राफ़्ट प्रकाशन किया जा सके।

बीएलओ द्वारा आधार नंबर की मांग पर सवाल

हालांकि नियमों के अनुसार एसआईआर प्रक्रिया में आधार देना अनिवार्य नहीं है, लेकिन कई मतदाताओं का कहना है कि बीएलओ उनसे आधार नंबर ज़रूर मांग रहे हैं। कुछ बीएलओ स्पष्ट रूप से यह भी कह रहे हैं कि बिना आधार नंबर दिए वोटर लिस्ट में नाम शामिल करना मुश्किल हो सकता है, जबकि आयोग की ओर से आधार को अनिवार्य घोषित नहीं किया गया है।


इसे भी पढ़ें : देवरिया में पंचायत चुनाव तैयारी तेज: डुप्लीकेट वोटरों के 73% सत्यापन पूरे, 46,319 नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

SP monthly meeting in Deoria

देवरिया में सपा की मासिक बैठक, संगठन मजबूती और मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

Deoria Dead due to lightning

देवरिया : आकाशीय बिजली से मृत किसान के परिजनों को मिला ₹4 लाख का सहायता चेक, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सौंपा

Big stake of investment in Bihar

बिहार में निवेश का बड़ा दांव: मुजफ्फरपुर-किशनगंज में सीमेंट फैक्ट्री, हाजीपुर में बनेगा राष्ट्रीय फूड प्रोसेसिंग संस्थान

News of ban on foreign travel

विदेश यात्रा पर पाबंदी की खबर पर पीएम मोदी ने खुद किया फैक्ट चेक, बोले- ‘पूरी तरह गलत’

Global change due to Trump-Xi meeting

ट्रंप-शी मुलाकात से बदली वैश्विक राजनीति की तस्वीर? चीन-अमेरिका रिश्तों के बीच भारत के लिए क्या संकेत

Mega of electricity department in Deoria

देवरिया में बिजली विभाग का मेगा कैंप शुरू, पहले दिन 214 शिकायतें दर्ज, 156 का मौके पर निस्तारण

Leave a Reply