Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया सांसद ने की सीएम योगी से मुलाकात, विकास प्रस्तावों पर हुई विस्तार से चर्चा

Published on: October 8, 2025
Deoria MP became CM

द देवरिया न्यूज़ : देवरिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। सांसद ने मुख्यमंत्री को “विकसित उत्तर प्रदेश” के संकल्प और प्रदेश में जारी तीव्र विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया।

मुलाकात के दौरान सांसद ने मुख्यमंत्री को बताया कि तमकुहीराज में आगामी 28, 29 और 30 अक्टूबर को “मॉडल रॉकेट्री और CanSat प्रतियोगिता” आयोजित की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। यह प्रतियोगिता युवाओं में विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

इसके साथ ही सांसद ने देवरिया लोकसभा क्षेत्र में “सरदार पटेल एजुकेशनल एंड एम्प्लॉयमेंट सेंटर” की स्थापना का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि यह केंद्र युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा। सांसद ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से देवरिया और आसपास के जनपदों के युवा आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर होंगे।

चर्चा के दौरान सांसद ने देवरिया शहर के बढ़ते शहरीकरण और जनसंख्या दबाव को ध्यान में रखते हुए शहर के विकास, ट्रैफिक प्रबंधन, जल निकासी और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने संबंधी सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि शहर के सतत विकास के लिए योजनाबद्ध कदम उठाना आवश्यक है। सांसद ने मुख्यमंत्री को अपने संसदीय क्षेत्र में सांगठनिक कार्यों और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने के प्रयासों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क और योजनाओं के क्रियान्वयन पर निगरानी को लेकर कार्यों को गति दी जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद के प्रस्तावों और सुझावों को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, विज्ञान और रोजगार सृजन के क्षेत्र में ठोस कदम उठा रही है। सांसद ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और देवरिया जनपद भी इस प्रगति यात्रा का सशक्त हिस्सा बनेगा।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria DM visits Pathardeva CHC

देवरिया: पथरदेवा CHC का DM ने किया औचक निरीक्षण, अधिकांश कर्मचारी मिले गैरहाजिर; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

Deoria Baghauchghat police

देवरिया : बघौचघाट पुलिस ने छितौनी गांव के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा, चोरी के मामले में थे वांछित

Deoria DM Fake ID

देवरिया DM के नाम से बनी फेक सोशल मीडिया ID, मैसेंजर पर लोगों से मांगे रुपए; पुलिस ने शुरू की जांच

Deoria District Jail

देवरिया जिला कारागार का DM-SP ने किया औचक निरीक्षण, महिला बंदियों के बच्चों के लिए पौष्टिक आहार और टीकाकरण पर जोर

Ban on RSS in Canada

कनाडा में RSS पर प्रतिबंध की मांग, मोहन भागवत की प्रस्तावित यात्रा रोकने के लिए NDP ने सरकार से की अपील

Shashi Tharoor of Congress

शशि थरूर ने कांग्रेस के कैंपेन पर उठाए सवाल, बोले- ‘क्या हम Gen Z की नब्ज पकड़ने में नाकाम रहे?’

2 thoughts on “देवरिया सांसद ने की सीएम योगी से मुलाकात, विकास प्रस्तावों पर हुई विस्तार से चर्चा”

Leave a Reply

error: Content is protected !!