Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

पथरदेवा में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने एसआईआर कार्य की समीक्षा, अधूरे फॉर्म पर जताई नाराजगी

Published on: December 7, 2025
Agriculture Minister Surya Pratap in Pathardeva

द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया जनपद के पथरदेवा नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित आशीर्वाद समारोह में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने समग्र परिवार सर्वेक्षण (एसआईआर) का कार्य पूरा कर चुकी ग्राम सभाओं के लोगों को सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने नगर पंचायत पथरदेवा के चारों बूथों पर एसआईआर फॉर्म पूर्ण न होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह को निर्देश दिया कि शेष बचे सभी फॉर्म समयबद्ध ढंग से पूरा कराए जाएं। इसके बाद मंत्री ने बूथवार एसआईआर प्रगति की समीक्षा की। जिन बूथों पर कार्य की गति धीमी पाई गई, वहां के भाजपा कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय होकर काम करने के निर्देश दिए।

सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अभियान के रूप में कार्य करें, ताकि तय समय के भीतर एसआईआर फॉर्म भरने का लक्ष्य पूरा किया जा सके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिस पर मंत्री ने समाधान के सुझाव भी दिए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हरीश शाही, बीईओ पंकज सिंह, श्रीनिवास मणि, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Deoria Agriculture-related remarks made in Majhauli Raj

देवरिया : मझौलीराज में बोले कृषि मंत्री शाही- डबल इंजन सरकार ने देवरिया में कराए 12 हजार करोड़ के विकास कार्य

1 thought on “पथरदेवा में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने एसआईआर कार्य की समीक्षा, अधूरे फॉर्म पर जताई नाराजगी”

Leave a Reply

error: Content is protected !!