Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

Trump vs Powell: फेड मुख्यालय की नवीनीकरण परियोजना बना हथियार, पॉवेल को हटाने की तैयारी में ट्रंप

Published on: July 18, 2025
Trump vs Powell Fed

द देवरिया न्यूज़ : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल पर हमले तेज कर दिए हैं। ट्रंप ने कहा है कि फेडरल रिजर्व के मुख्यालय में नवीनीकरण परियोजना के संचालन में “धोखाधड़ी” के लिए उन्हें बर्खास्त किया जा सकता है। फेड की 2.5 अरब डॉलर की नवीनीकरण परियोजना पर टिप्पणी करने से पहले ट्रंप बीते महीनों में कई बार स्वतंत्र केंद्रीय बैंक प्रमुख की आलोचना करते रहे हैं। वे फेड प्रमुख को घेरते रहे हैं क्योंकि पॉवेल ने बैंक ने ब्याज दरों को स्थिर रखा था, जबकि ट्रम्प ने ब्याज दरों में कटौती करने पर जोर दिया था।

फेड के नीतिगत निर्णयों के लिए ट्रंप पॉवेल को पूर्व में नंबस्कल और मोरून जैसे शब्दों का प्रयोग कर चुके हैं, जिसका मतलब मूर्ख होता है। ट्रम्प ने मंगलवार को बताया कि नवीनीकरण परियोजना की लागत उनके निष्कासन का एक संभावित रास्ता हो सकती है।

क्या ट्रम्प पॉवेल को हटा सकते हैं?

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ट्रम्प फेड के वर्तमान अध्यक्ष पॉवेल को हटाने का अभूतपूर्व कदम उठाते हैं , तो उन्हें कानूनसम्मत तरीके से निष्कासन का कारण बताना होगा और अपने आरोपों को साबित करने के लिए साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। कोलंबिया लॉ स्कूल के एसोसिएट प्रोफेसर लेव मेनैंड ने कहा कि कुछ कानूनों में उल्लेख है कि किसी अधिकारी को कर्तव्य की उपेक्षा या दुराचार के कारण हटाया जा सकता है। इन कारणों में “अक्षमता” भी शामिल है।

इसे भी पढ़े : हर गांव में खुलेगी सहकारी संस्था: केंद्र का पांच साल का रोडमैप, अमित शाह ने की राष्ट्रीय सहकारिता नीति की घोषणा

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Leave a Reply

error: Content is protected !!