Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: घने कोहरे में 7 बसें और 3 कारें टकराईं, 13 की मौत, 100+ घायल

Published on: December 17, 2025
On Yamuna Expressway in Mathura

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली/मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे ने कहर बरपा दिया। बलदेव थाना क्षेत्र में 127 किलोमीटर माइलस्टोन के पास सुबह करीब 3:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि कई वाहन टक्कर के बाद आग की चपेट में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय दृश्यता लगभग शून्य थी। कोहरे के कारण एक के बाद एक सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद कुछ वाहनों में धमाके के साथ आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को जिला अस्पताल मथुरा और वृंदावन के 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया। प्रशासन के मुताबिक 38 घायल जिला अस्पताल में और 39 बलदेव सीएचसी में इलाजरत हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों की आपबीती

कानपुर निवासी अमन यादव ने बताया कि वह दोस्तों के साथ कार से बांके बिहारी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। घने कोहरे में अचानक सामने से आए वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके बाद लगातार कई वाहन आपस में भिड़ते चले गए।
हमीरपुर की नसीमा ने बताया कि वह पति के साथ मजदूरी के लिए पानीपत जा रही थीं। उनकी बस सामने से आ रही दूसरी बस से टकराई और तेजी से आग लग गई। किसी तरह जान बची, लेकिन उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

पहचान और आंकड़ों को लेकर स्थिति

मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चार शवों की पहचान हो चुकी है, शेष की शिनाख्त के लिए टीमें लगी हैं। घटनास्थल से 17 बैग में जले हुए अवशेष और कंकाल के टुकड़े बरामद किए गए हैं। प्रशासन ने फिलहाल 13 मौतों की पुष्टि की है, जबकि अन्य आशंकाओं की जांच जारी है।

हादसे के बाद आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों से धीरे-धीरे सुचारू कराया।


इसे भी पढ़ें :  नवंबर में भारत का निर्यात 19.37% बढ़ा, आयात में गिरावट; व्यापार घाटा 24.53 अरब डॉलर


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!