Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

ग्रीस की भारतीय हथियार खरीद से तुर्की में खलबली, टाटा के WhAP 8×8 को लेकर तुर्की मीडिया का बड़ा दावा

Published on: January 8, 2026
Indian arms purchase by Greece
द देवरिया न्यूज़,अंकारा/एथेंस : ग्रीस की सेना द्वारा भारतीय कंपनी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स से अत्याधुनिक बख्तरबंद वाहन खरीदने की तैयारी से तुर्की में हलचल मच गई है। तुर्की मीडिया ने इस कदम को ग्रीस की ओर से तुर्की के खिलाफ “युद्ध की घोषणा” तक करार दे दिया है।

तुर्की के मीडिया आउटलेट येनी अकिट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि ग्रीस ने व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म (WhAP) 8×8 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन खरीदने की दिशा में अहम कदम उठाया है। रिपोर्ट में कहा गया कि ग्रीस की यह पहल सीधे तौर पर तुर्की के खिलाफ सैन्य तैयारी का संकेत है। यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब ग्रीक सेना ने टाटा द्वारा विकसित WhAP 8×8 आर्मर्ड कॉम्बैट व्हीकल का आधिकारिक मूल्यांकन शुरू किया है।

एथेंस में हुई अहम बैठक

12 दिसंबर 2025 को एथेंस में ग्रीक सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई थी। इसमें ऑपरेशनल टेस्टिंग के लिए WhAP 8×8 को अस्थायी रूप से ग्रीस में तैनात करने पर चर्चा की गई। ग्रीक सेना इस मूल्यांकन के जरिए अपनी सैन्य इकाइयों की गतिशीलता बढ़ाने और व्यापक आधुनिकीकरण अभियान को आगे बढ़ाना चाहती है।

तुर्की के साथ तनाव के बीच आधुनिकीकरण

ग्रीक सिटी टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीस के पास वर्तमान में अधिकांश बख्तरबंद वाहन M113A1 और M113A2 आर्मर्ड पर्सनल कैरियर हैं, जो आधुनिक मानकों से पीछे माने जाते हैं। इसके अलावा, ग्रीक सेना अब भी सोवियत काल के BMP-1 वाहनों का उपयोग कर रही है। तुर्की के साथ जारी तनाव के बीच पुराने रक्षा उपकरण ग्रीस की सैन्य क्षमता पर असर डाल रहे हैं, जिस कारण आधुनिकीकरण की जरूरत और बढ़ गई है।

WhAP 8×8 की खासियत

टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स द्वारा विकसित WhAP 8×8 को STANAG लेवल-4 बैलिस्टिक सुरक्षा प्राप्त है। इसमें स्केलेबल मॉड्यूलर आर्मर, रिमोट कंट्रोल्ड वेपन सिस्टम या 30 मिमी मैनड बुर्ज का विकल्प मौजूद है। यह वाहन जमीन और पानी दोनों पर चलने में सक्षम है। WhAP 8×8 में 3 क्रू मेंबर्स के अलावा 8 पूरी तरह सुसज्जित सैनिक सवार हो सकते हैं।
इसमें 600 हॉर्सपावर का कमिंस ISXe इंजन लगा है, जो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है और यह वाहन 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकता है।

यूरोपीय बाजार पर टाटा की नजर

WhAP 8×8 को पहली बार 2014 के डिफेंस एक्सपो में प्रोटोटाइप के रूप में पेश किया गया था। तब से यह कई परीक्षणों और कॉन्फिगरेशन अपडेट से गुजर चुका है। यूरोपीय रक्षा बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए टाटा ने मई 2025 में एथेंस में आयोजित इंटरनेशनल डिफेंस एंड सिक्योरिटी एग्जीबिशन DEFEA 2025 में इस वाहन को प्रदर्शित किया था।

ग्रीस की यह संभावित खरीद न सिर्फ उसकी सैन्य क्षमता को मजबूत कर सकती है, बल्कि क्षेत्रीय भू-राजनीति में भी नए समीकरण पैदा कर सकती है।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Service, Governance, Good Governance, and Respect

‘सेवा, सरकार, सुशासन एवं सम्मान’ सेमिनार में शामिल हुए विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Attended the Shri Ram Katha in Lucknow.

लखनऊ में श्रीराम कथा में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से सुनी रामकथा

Hero's new Super Splendor in Tarkulwa

तरकुलवा में हीरो की नई सुपर स्प्लेंडर 125cc एक्सटेक 2.0 लॉन्च, ग्राहकों में दिखा उत्साह

Elections in INDIA alliance meeting

INDIA गठबंधन की बैठक में चुनावी प्रक्रिया, विपक्षी एकता और बंगाल की स्थिति पर चर्चा, कई मुद्दों पर बनी रणनीति

Premises linked to AAP leader Sanjeev Arora

AAP नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग जांच में बड़ी कार्रवाई

New warmth in Nepal-India relations

नेपाल-भारत रिश्तों में नई गर्माहट, नेपाली नेताओं के भारत दौरे के बाद बढ़ीं उच्चस्तरीय वार्ता की उम्मीदें

Leave a Reply