Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में शिथिलता: देवरिया के 21 बीएलओ नदारद, 3 दिन में कार्यभार ग्रहण का आदेश

Published on: July 25, 2025
voter list revision work
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए तैनात 21 बीएलओ ने अपना कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इस मामले में एसडीएम ने बीएसए को पत्र जारी कर सभी बीएलओ को तीन दिन के अंदर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
विधानसभा देवरिया सदर में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बीएलओ को अपने तैनाती मतदेय स्थलों पर पुनरीक्षण कार्य करना था। लेकिन 21 मतदेय स्थलों के बीएलओ ने 15 दिन बीत जाने के बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इस लापरवाही पर एसडीएम ने सोमवार को बीएसए को पत्र जारी किया। इसके बाद बीएसए ने संबंधित बीईओ को पत्र भेजकर सभी बीएलओ को कार्यभार ग्रहण कराने का निर्देश दिया है। कार्यभार ग्रहण न करने वाले बीएलओ में संविलियन विद्यालय बंसहिया के ब्रजेश कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय विशनपुरा के संगम, भटौली बुजुर्ग के अमृता श्रीवास्तव और गौरी बुजुर्ग के विजय कुमार त्रिपाठी शामिल हैं।
इसके अलावा संविलियन विद्यालय पथरहट के हिमांशु सिंह यादव, असनहर के सतीश मोहर सिंह, प्राथमिक विद्यालय बैतालपुर के स्मृति राय और बढ़या के मदन मोहन भी इस सूची में हैं। संविलियन विद्यालय मुड़ाडीह के आसिफ, संविलियन विद्यालय महाराणा प्रताप राम गुलाम टोला के सरिता जायसवाल और प्राथमिक विद्यालय स्वामी दयानन्द के किरन तिवारी ने भी कार्यभार नहीं संभाला है। अन्य लापरवाह बीएलओ में संविलियन विद्यालय इंदिरा गांधी की किरन श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय खरजरवा की नेहा उपाध्याय, खरजरवा की आरती कुमारी और दानोपुर की पिंकी राय शामिल हैं। संविलियन विद्यालय मलकौली की संध्या द्विवेदी, प्राथमिक विद्यालय मझगावां की सरोज द्विवेदी, अगस्तपार की सुनीता तिवारी, अनीता मिश्रा और सहजौली के कृष्ण प्रताप सिंह भी इस सूची में शामिल हैं।

इसे भी पढ़े : दूल्हा-दुल्हन के परिवारों में तनातनी: शादी में गहनों-कपड़ों पर विवाद, 9 पर पुलिस कार्रवाई

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

2 thoughts on “मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में शिथिलता: देवरिया के 21 बीएलओ नदारद, 3 दिन में कार्यभार ग्रहण का आदेश”

Leave a Reply

error: Content is protected !!