Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग जारी, 2026 में भारत और पाक‍िस्‍तान को कौन का स्थान मिला?

Published on: January 14, 2026
World's most powerful passport

द देवरिया न्यूज़,लंदन : लंदन स्थित हेनली एंड पार्टनर्स ने 2026 के लिए हेनली पासपोर्ट इंडेक्स जारी कर दिया है, जिसमें दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग सामने आई है। इस सूचकांक में उन देशों को ऊंची रैंक दी जाती है, जिनके नागरिकों को सबसे ज्यादा देशों में बिना वीजा या वीजा-ऑन-अराइवल प्रवेश की सुविधा मिलती है। वहीं, जिन देशों के नागरिकों को यात्रा के दौरान अधिक औपचारिकताओं से गुजरना पड़ता है, वे रैंकिंग में नीचे हैं।

सिंगापुर शीर्ष पर, एशिया का दबदबा

2026 की रैंकिंग में सिंगापुर ने पहला स्थान हासिल किया है। सिंगापुर के नागरिकों को दुनिया के 192 देशों और क्षेत्रों में वीजा-मुक्त प्रवेश की सुविधा मिलती है। वहीं, जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जिनके पासपोर्ट धारकों को 188 गंतव्यों तक वीजा-फ्री पहुंच प्राप्त है।

तीसरे स्थान पर पांच यूरोपीय देश—डेनमार्क, लक्ज़मबर्ग, स्पेन, स्वीडन और स्विट्जरलैंड—एक साथ हैं। इन देशों के नागरिक 186 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं।

चौथे और पांचवें स्थान पर यूरोप का वर्चस्व

चौथे स्थान पर 10 यूरोपीय देश शामिल हैं, जिनमें ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आयरलैंड, इटली, नीदरलैंड और नॉर्वे शामिल हैं। इन सभी का स्कोर 185 है।

पांचवें स्थान पर हंगरी, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) हैं, जिनका स्कोर 184 है। खास बात यह है कि UAE का यह प्रदर्शन हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के 20 साल के इतिहास में सबसे बेहतर माना जा रहा है।

ब्रिटेन और अमेरिका की रैंकिंग में गिरावट

ब्रिटेन इस साल गिरावट झेलने वाला प्रमुख देश रहा है और अब वह 182 गंतव्यों के साथ सातवें स्थान पर है। वहीं, अमेरिका 179 अंकों के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गया है। बीते 12 महीनों में सात देशों ने अमेरिकी नागरिकों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश की सुविधा खत्म कर दी है, जिससे उसकी रैंकिंग प्रभावित हुई है।

भारत 80वें स्थान पर

2026 के हेनली पासपोर्ट इंडेक्स में भारत 80वें स्थान पर रहा है। भारतीय पासपोर्ट धारकों को 55 देशों और गंतव्यों में वीजा-मुक्त प्रवेश की सुविधा मिलती है। भारत के साथ इसी रैंक पर अल्जीरिया और नाइजर भी हैं।

पड़ोसी देशों की बात करें तो बांग्लादेश 95वें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान और यमन 98वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान से नीचे सिर्फ तीन देश—इराक, सीरिया और अफगानिस्तान—ही रैंकिंग में हैं।

क्या है हेनली पासपोर्ट इंडेक्स

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स लंदन की वैश्विक नागरिकता और निवास सलाहकार फर्म हेनली एंड पार्टनर्स द्वारा जारी किया जाता है। यह इंडेक्स इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डेटा पर आधारित होता है और इसमें दुनिया के 227 देशों व क्षेत्रों को शामिल किया जाता है।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!