Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की भव्य परेड, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ली सलामी

Published on: January 26, 2026
Republic in Deoria Police Line
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया जिले में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने परेड की सलामी ली और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर पुलिस विभाग के जवानों के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद उन्होंने शांति और सौहार्द के प्रतीक के रूप में सफेद कबूतर उड़ाए। मंत्री ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को संविधान के प्रति निष्ठा व कर्तव्यपरायणता की शपथ दिलाई।
समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसने मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की मर्यादा और अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि बताते हुए सभी नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही पुलिस कर्मियों से निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।
इस मौके पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। पुलिस लाइन परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। परेड ग्राउंड की आकर्षक सजावट और फूलों से सजे अशोक स्तंभ ने समारोह की भव्यता को और बढ़ा दिया।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया, शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!