द देवरिया न्यूज़,देवरिया : बरहज थाना पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो विद्युत मोटर पंप और 2,100 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरजीत यादव पुत्र बालचंद्र यादव तथा अमित पुत्र अशोक प्रसाद, दोनों निवासी ग्राम बनकटिया बरछौली, थाना बरहज के रूप में हुई है।
पूछताछ में किए कई चोरी के मामलों का खुलासा
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मेंहियवां गांव में दीवार काटकर चोरी करने के साथ ही बड़कागांव (रायबारी) और नदुआ गांव के सिवान से विद्युत मोटर पंप चोरी करने की बात स्वीकार की है।
चोरी का सामान और नकदी बरामद
बरहज पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के दो विद्युत मोटर पंप और 2,100 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के अनुसार बरामदगी के साथ ही बरहज थाने में दर्ज चोरी के दोनों मामलों का सफल अनावरण हो गया है।
आरोपियों पर आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उनका संबंध अन्य चोरी की घटनाओं से तो नहीं है।
इसे भी पढ़ें : देवरिया दौरे पर आज मुख्यमंत्री योगी, 106 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
➤ You May Also Like





Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़
Subscribe to get the latest posts sent to your email.















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































![Barhaj police [investigated] two thefts.](https://thedeoria.news/wp-content/uploads/2026/06/Barhaj-police-investigated-two-thefts.webp)











![Barhaj police [investigated] two thefts.](https://thedeoria.news/wp-content/uploads/2026/06/Barhaj-police-investigated-two-thefts-1024x576.webp)

