Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

कुशीनगर: गोवंश वध के वांछित आरोपी ओमप्रकाश यादव गिरफ्तार, कई गंभीर धाराओं में हैं केस दर्ज

Published on: August 24, 2025
Kushinagar Cow slaughter
द देवरिया न्यूज़ कुशीनगर: चौरा खास थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोवंश वध के एक वांछित आरोपी ओमप्रकाश यादव को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ग्राम तरुवनवा अतरौल, थाना चौरा खास का निवासी है।
कई गंभीर मुकदमों में नाम दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ओमप्रकाश यादव पर वर्ष 2025 में थाना चौरा खास में गोकशी निवारण अधिनियम की धाराओं 3/5A/8/5B और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा, वर्ष 2019 में थाना पटहेरवा में क्रिमिनल लॉ एक्ट की धाराएं 147, 148, 308, 323, 325, 332, 336, 504 और 506 के तहत केस दर्ज है। वहीं, 2021 में थाना तरकुलवा (देवरिया) और 2022 में फिर पटहेरवा थाने में गोवध और पशु क्रूरता के अलग-अलग मामलों में नामजद किया गया था।
गिरफ्तारी में ये अधिकारी रहे शामिल
इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष अजय कुमार पटेल, उपनिरीक्षक नबीश अहमद और उपनिरीक्षक आकाशदीप शुक्ला की टीम सक्रिय रही।
पुलिस का सख्त रुख
कुशीनगर पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि गोवध से संबंधित अपराधों पर सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी है। ऐसे मामलों में शामिल वांछित अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है। ओमप्रकाश यादव की गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन में भरोसा बढ़ा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि समाज विरोधी तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण को निकली छात्रा की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Deoria Agriculture-related remarks made in Majhauli Raj

देवरिया : मझौलीराज में बोले कृषि मंत्री शाही- डबल इंजन सरकार ने देवरिया में कराए 12 हजार करोड़ के विकास कार्य

Leave a Reply

error: Content is protected !!