Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

राजू विश्वकर्मा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी ₹1 लाख की सहायता, ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने सौंपा चेक

Published on: July 12, 2026
Raju Vishwakarma murder case Akhilesh
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया जिले के नौतन हथियागढ़ गांव में हुए चर्चित राजू विश्वकर्मा हत्याकांड के बाद समाजवादी पार्टी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना और सहयोग का हाथ बढ़ाया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी। शनिवार दोपहर करीब दो बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने यह सहायता राशि राजू विश्वकर्मा की पत्नी को सौंपते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी दुख की इस घड़ी में परिवार को अकेला नहीं छोड़ेगी और न्याय की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी।

पूर्व मंत्री ने पीड़ित परिवार के लिए एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि राजू विश्वकर्मा की बेटी की शिक्षा का पूरा खर्च वह स्वयं वहन करेंगे। इसके साथ ही बेटी के विवाह का संपूर्ण खर्च भी उठाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि परिवार को आर्थिक और सामाजिक रूप से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा ताकि उन्हें इस कठिन समय में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना था कि कानून के तहत दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने घटना में घायल हुए सुधीर शर्मा और हरिओम शर्मा से भी मुलाकात की। उन्होंने दोनों घायलों का हालचाल जाना और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए बेहतर इलाज के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने चिकित्सकों से भी घायलों के उपचार की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख संघ अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी ‘राजन’, विधानसभा अध्यक्ष फखरुद्दीन खान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय कुमार मल्ल, डॉ. संजीव कुमार राव, जनार्दन सिंह, अशलम खान, ब्रह्मदेव कुशवाहा, राजेश पांडेय, राकेश राय, मार्कण्डेय पटेल, सुभाष पाठक, दिलीप दुबे, प्रताप सिंह, राजन यादव, कृष्णलाल त्रिपाठी, रिजवान अंसारी, रमाशंकर कुशवाहा, प्रमोद सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय की मांग दोहराई। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखा जाएगा। साथ ही प्रशासन से निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील भी की गई।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

70 beds at Deoria Medical College

देवरिया मेडिकल कॉलेज में 70 बेड का अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर 10 दिन में होगा तैयार, गंभीर मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Youth from Deoria in Noida

देवरिया के युवक की नोएडा में संदिग्ध मौत, इमारत की छत से गिरने से गई जान

Selected in Indian Agniveer Army

भारतीय अग्निवीर सेना में चयनित आशिक अंसारी का भव्य सम्मान, नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह ने किया सम्मानित

230-feet-high-mobile-tower

230 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर 48 घंटे तक डटा रहा बुजुर्ग, रेस्क्यू के बाद सामने आई चौंकाने वाली कहानी

Uproar in PoK Raids

पीओके में बढ़ा बवाल: छापेमारी के बाद भड़का जनाक्रोश, JAAC ने शहबाज और असीम मुनीर से की कार्रवाई की मांग

Assembly on Mumbai-Pune missing link

मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक पर विधानसभा में घमासान, फडणवीस का विपक्ष पर हमला; बोले- ‘महाराष्ट्र का अपमान बर्दाश्त नहीं’

Leave a Reply

error: Content is protected !!