Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

कब्र से निकाली गई बच्ची की लाश झाड़ियों में मिली, तांत्रिक क्रिया की आशंका से दहशत

Published on: July 22, 2025
Kabr se nikali gae bachchi
द देवरिया न्यूज़ कुशीनगर : कुशीनगर में दफनाने के 2 दिन बाद 12 साल की बच्ची का शव कब्र से गायब हो गया। सोमवार सुबह पिता कब्र पर फातिहा पढ़ने गए तो कब्र को खुदा हुआ देखा। कब्र में कफन पड़ा था, जबकि लाश गायब थी। खबर फैलने ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। काफी तलाश करने पर बच्ची का शव कब्र से 150 मीटर दूर काली माता के स्थान पर झाड़ी में मिला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। शव को पास बुर्का, साड़ी समेत कई सामान मिले हैं। मामला पटहेरवा थाना क्षेत्र के शहदौली पटहेरिया गांव का है।
अब पढ़िए पूरा मामला…

शहदौली पटहेरिया गांव में बिस्मिला अंसारी का परिवार रहता है। बिस्मिला मुम्बई में रहकर कपड़ा सिलने का काम करते हैं। इनकी 5 बेटी सूफियाना, सोफिया, खुशी, शामिया और गुलफ्शां थीं। दो बेटे सफी आलम अंसारी और अली मखदूम अंसारी भी हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। मृतिका गुलफ्शां पांच बहनों में सबसे छोटी थी। कुछ दिन पहले बिस्मिला की बेटी गुलफ्शां की तबीयत खराब हो गई। घर वालों ने कई डॉक्टर को दिखाया। लेकिन आराम नहीं हुआ। मंगवार को परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए। शनिवार को गांव के कब्रिस्तान में शव दफना दिया।

कल सुबह शव कब्र से गायब मिला। घटना की सूचना पर तहसीलदार कुन्दन वर्मा, एसओ विनय कुमार मिश्र और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम तलाश करते हुए काली माता के स्थान पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने जताई मंत्र-मंत्र की आशंका

माता के स्थान के पास झाड़ियों से पुलिस को कुछ बदबू आई। फिर पुलिस टीम ने झाड़ियों में तलाश की तो देखा बच्ची का नग्न शव पड़ा था। शरीर पर मक्खी भिनभिना रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साड़ी, बुर्का समेत कई सामान बरामद किया। ग्रामीणों ने तंत्र-मंत्र की आशंका जताई है। उनका कहना है कि किसी तांत्रिक ने बच्ची के शव को बाहर निकलवाया था। क्योंकि शव के आसपास तंत्र- मंत्र के सामान मिले हैं।

परिजनों के बुलाने पर मैं मुंबई से आया

बिस्मिला ने बताया कि मैं मुंबई में रहकर कपड़ा सिलने का काम करता हूं। कुछ दिन पहले परिजनों ने बताया कि बेटी की तबीयत खराब है। घर वालों ने पहले बेटी को फैमिली डॉक्टर से दिखाया। लेकिन उसे आराम नहीं हुआ। हालत में सुधार न होने पर उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां जांच में पता चला कि बच्ची को चेचक और बुखार है। वहां बच्ची को आराम नहीं हुआ तो डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया। घर वालों के बुलाने पर मुंबई से घर आ गया। 15 जुलाई को बच्ची को लेकर हम जिला अस्पताल पडरौना पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसकी जांच की। उसे एडमिट कर इलाज शुरू किया गया। लेकिन 19 जुलाई शनिवार को बच्ची की मौत हो गई। हम उसे बचा नहीं सके।

रविवार को भी फातिहा पढ़ने गया था, तब शव था

पिता ने बताया कि 19 जुलाई को ही रात में हम लोग गांव के कब्रिस्तान में शव दफन कर दिए। फिर वापस घर आ गए। अगले दिन रविवार को मैं कब्र पर फातिहा पढ़कर गया। सोमवार को भी फातिहा पढ़ने गया, लेकिन देखा कि कब्र खुदी हुई है। मैं और पास गया तो देखा कि पूरी कब्र खुदी थी। बच्ची का शव कब्र से गायब था। मैंने गांव वालों को बुलाया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 3 घंटे ढूंढने पर बेटी का शव झाड़ियों में मिला।

पटहेरवा थाने के एसओ विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही घटना के कारणों का पता लग पाएगा। प्राथमिक जांच में मामला तंत्र-मंत्र का लग रहा है। जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आएंगे।


इसे भी पढ़े : कुशीनगर में 71-71 लाला गैंग का पर्दाफाश, 12 बदमाश गिरफ्तार

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

2 thoughts on “कब्र से निकाली गई बच्ची की लाश झाड़ियों में मिली, तांत्रिक क्रिया की आशंका से दहशत”

Leave a Reply

error: Content is protected !!