Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: तरकुलवा में मोबाइल दुकान से चोरी, दो स्कूली बच्चे CCTV में कैद

Published on: April 26, 2026
Deoria: Mobile shop in Tarkulwa
द  देवरिया न्यूज़,तरकुलवा : थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कस्बा स्थित एक मोबाइल दुकान से दो स्कूली बच्चों द्वारा मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 20 अप्रैल की है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13, लोहिया नगर निवासी राहुल जायसवाल की मेन सड़क किनारे मोबाइल की दुकान है। दुकानदार ने बताया कि घटना वाले दिन दोपहर में दुकान पर काफी भीड़ थी। इसी दौरान काउंटर पर रखा करीब 40 हजार रुपये का मोबाइल अचानक गायब हो गया।
काफी तलाश के बाद जब मोबाइल का कोई पता नहीं चला, तो दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। फुटेज में साफ दिखाई दिया कि दो स्कूली बच्चे, जो अपने कंधे पर बैग टांगे हुए थे, धीरे-धीरे ग्राहकों के पीछे से काउंटर तक पहुंचे और इशारों-इशारों में मोबाइल उठाकर वहां से निकल गए।
बताया जा रहा है कि एक बच्चा नीले पैंट और हल्के आसमानी रंग की यूनिफॉर्म में था, जबकि दूसरा ग्रे पैंट और हल्के कत्थई रंग की ड्रेस पहने हुए था। दोनों की उम्र स्कूली लग रही है।
घटना के बाद दुकानदार ने आसपास के कई सरकारी और निजी स्कूलों में जाकर बच्चों की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत (तहरीर) प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और मोबाइल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : AAP में बड़ी टूट का दावा, राघव चड्ढा बोले—दो-तिहाई सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का फैसला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply