Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

गुलरिहा पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार

Published on: December 10, 2025
Gulriha police online gaming

द देवरिया न्यूज़,गोरखपुर : गुलरिहा पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिए करोड़ों रुपये की सट्टेबाजी और जालसाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना राकेश प्रजापति और उसके सहयोगी जान आलम को मदेरहवा से गिरफ्तार किया। दोनों पीलीभीत के साइबर अपराधियों से जुड़े हुए थे। गिरोह के कॉल सेंटर से 6 लैपटॉप, 6 मोबाइल फोन, 4 हेडफोन, 4 चार्जर और माउस बरामद हुए हैं।

पुलिस ने राकेश प्रजापति, जान आलम, बैंककर्मी कमलेश और सुजीत दुबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, कमलेश, सुजीत और अन्य भागे आरोपियों की तलाश जारी है।

कैसे चला गिरोह:

गुलरिहा के नारायणपुर निवासी राकेश प्रजापति (35) एमबीए करने के बाद प्राइवेट नौकरी करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात विक्की पंडित से हुई, जिसने उसे साइबर जालसाजी की तकनीक सिखाई। बाद में राकेश ने खुद का गिरोह बनाया और भटहट चिलबिलवां निवासी जान आलम, गाजीपुर के कमलेश और सुजीत दुबे को शामिल किया।

गिरोह ने शाहपुर के खजांची स्थित इंड्रा अस्पताल के बेसमेंट में कौशल्या इन्वेस्टमेंट नाम से कॉल सेंटर खोलकर फेयर प्ले ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए लोगों से बड़ी रकम ठगना शुरू कर दी।

रूपयों के लेन-देन के लिए राकेश ने बैंककर्मी कमलेश की मदद से आईडीएफसी बैंक में अनपढ़ और गरीब लोगों के नाम पर म्यूल खाते खुलवाए। जांच में पता चला कि हर खाते में रोजाना 10 से 15 लाख रुपये आते थे। अब तक 6 म्यूल खाते सामने आए हैं।

मामला कैसे उजागर हुआ:

विजय चौहान नामक शिकार ने बताया कि राकेश ने आधार लेकर उसका बैंक खाता खुलवाया और उसे कुछ मासिक रकम देने का वादा किया। कुछ ही समय में उसके मोबाइल पर बड़ी राशि जमा होने के संदेश आने लगे। शक होने पर जब विजय बैंक गया, तो आरोप है कि कर्मचारी कमलेश ने राकेश को बुलाकर उसे डराया। विजय की तहरीर ने ही पुलिस को कॉल सेंटर की पूरी जालसाजी का पता लगाने का रास्ता दिखाया। फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है और भागे आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।


इसे भी पढ़ें : लखनऊ में लिव-इन पार्टनर ने युवक का गला रेतकर की हत्या, दो बेटियों के सामने वारदात से सनसनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Khukhundu PHC of Deoria

देवरिया के खुखुंदू पीएचसी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, प्रभारी चिकित्साधिकारी मिले अनुपस्थित

Agriculture Minister Surya Pratap Shahi

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बघौचघाट थाने का किया औचक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था पर दिए निर्देश

Basic Education Department in Deoria

देवरिया में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, डीएम ने शिक्षा गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

Inauguration of Krishi Bhavan in Deoria

देवरिया में कृषि भवन का लोकार्पण, मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- किसानों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे योजनाओं का लाभ

Kejriwal before Punjab elections

पंजाब चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले- ‘औरंगजेब की तरह मोदी ने भी कब्जा किया’

Owaisi on rising prices of cotton

सूत की बढ़ती कीमतों पर ओवैसी ने केंद्र से मांगा हस्तक्षेप, बोले- पावरलूम उद्योग गहरे संकट में

Leave a Reply