Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

सपा पर मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी का हमला: “बरेली की शांति बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं होगी”

Published on: October 5, 2025
Maulana Shahabuddin on SP

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बरेली में अमन और शांति कायम है, लेकिन समाजवादी पार्टी के नेता शांत माहौल को अशांत करने की कोशिश कर रहे हैं।

मौलाना ने बयान में कहा कि जुमे की नमाज पूरी शांति और भाईचारे के माहौल में अदा की गई। लोग नमाज पढ़कर सीधे घर लौट गए। इसके बावजूद सपा प्रतिनिधिमंडल बरेली आने की तैयारी कर रहा है, जबकि यहां किसी तरह की अशांति नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि “सपा जहां भी जाती है, शोर मचाती है, ढोल बजाती है और माहौल को खराब करने की कोशिश करती है।”

सपा को दी चेतावनी
मौलाना रज़वी ने सख्त लहजे में कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को यह समझ लेना चाहिए कि बरेली का मामला स्थानीय है। यहां के लोग पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का हल निकाल रहे हैं। बाहरी लोगों के दखल की ज़रूरत नहीं है।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सपा नेता बरेली की शांति भंग करने की कोशिश करेंगे तो मुस्लिम जमात के कार्यकर्ता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। “बरेली को किसी भी हालत में संभल नहीं बनने देंगे,” मौलाना ने कहा।
प्रशासन को भी दिए निर्देश

मौलाना ने पुलिस और प्रशासन से अपील की कि बाहरी लोगों की गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखी जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति बरेली की गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे में खलल न डाल सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन को ऐसे तत्वों पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए।

सपा प्रतिनिधिमंडल को रोका गया

गौरतलब है कि हाल के बवाल के बाद सपा का एक प्रतिनिधिमंडल बरेली आने वाला था। हालांकि, पुलिस ने एहतियात बरतते हुए उन्हें उनके ही जिलों में रोक दिया।


इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव 2025: महिलाओं पर सभी दलों की नज़र, नीतीश ने 25 लाख महिलाओं को भेजे 10-10 हजार

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Celebrated with great fanfare in Deoria.

देवरिया में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, पथरदेवा में प्रियांशु राज यादव के नेतृत्व में निकली ‘उम्मीदों की पदयात्रा’

‘Bahu-Beti Sammelan’ organized in Deoria

देवरिया में ‘बहू–बेटी सम्मेलन’ का आयोजन, महिला एवं बाल सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Tragic accident in Basti

बस्ती में दर्दनाक हादसा: पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाया 15 वर्षीय बेटा, कुछ घंटों में दोनों ने तोड़ा दम

Leave a Reply

error: Content is protected !!